राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री शास्त्री जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

रायपुर,

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राज्यपाल के उपसचिव  दीपक कुमार अग्रवाल, राज्यपाल के परिसहाय सूरज सिंह परिहार सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।