Khatron Ke Khiladi 11 : अर्जुन बिजलानी बने विजेता, दिव्यांका को हराकर जीती ट्रॉफी

  1. मुंबई

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) को अपना विजेता मिल गया है.  ग्रैंड फिनाले में सभी कंटेस्टेंट को पीछा छोड़कर अर्जुन बिजलानी ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी ने अपनी जगह टॉप 5 में बनाई थी. फिनाले में अर्जुन के साथ दिव्यांका और विशाल ने अपनी जगह बनाई थी. विशाल ने टास्क अबोर्ट कर दिया था जिसके बाद अर्जुन और दिव्यांका के बीच टक्कर थी. download 1

Table of Contents

दिव्यांका को  20 सेकेंड से हराकर अर्जुन बने विजेता

फिनाले टास्क विशाल के अबोर्ट करने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी के बीच टक्कर थी. इस टास्क में दिव्यांका को हराकर अर्जुन ने खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है.

विशाल ने अबोर्ट किया टास्क

फिनाले टास्क को विशाल आदित्य सिंह ने अबोर्ट कर दिया है. जिसके बाद वह अब शो से बाहर हो गए हैं. उन्हें स्वीमिंग नहीं आती है जिसकी वजह से पानी में वह पैनिक कर गए.