सोने की कीमतों में आज बड़ी गिरावट नजर, भाव 46500 रुपये के नीचे

नई दिल्ली

सोने की कीमतों में आज बड़ी गिरावट नजर आई। सर्राफा बाजार में  10 ग्राम सोने का भाव 46500 रुपये के नीचे आ गया। कल बुलियन मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट में तेजी आई थी लेकिन आज इसमें 358 रुपये की गिरावट आई। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 358 रुपये गिरकर 46,468 रुपये पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली। चांदी का रेट 426 रुपये गिरकर 60362 रुपये रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने आज के सोने चांदी के रेट जारी कर दिये हैं।

IBJA पर आज ये रहा सोने और चांदी का भाव..

मेटल 23 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 22 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 46468 46826 -358
Gold 995 (23 कैरेट) 46282 46639 -357
Gold 916 (22 कैरेट) 42565 42893 -328
Gold 750 (18 कैरेट) 34851 35120 -269
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27184 27393 -209
Silver 999 60362 60788 -426

 

IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।
MCX पर गिरे भाव

गोल्ड और सिल्वर के प्राइसेज में गुरुवार को डोमेस्टिक मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट रही। MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स 0.6 प्रतिशत घटकर 46,377 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। सिल्वर का प्राइस 1 प्रतिशत कम था। पिछले सेशन में गोल्ड का प्राइस बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुआ था जबकि सिल्वर में 1.2 प्रतिशत की तेजी आई थी।

 इंटरनेशनल मार्केट में ये रहे दाम

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मीटिंग से बॉन्ड की खरीद में कमी करने का संकेत मिलने के बाद इंटरनेशनल मार्केट्स में गोल्ड के रेट्स पर प्रेशर रहा। गोल्ड का स्पॉट प्राइस 0.3 प्रतिशत कम होकर 1,762.33 डॉलर प्रति औंस पर था। डॉलर इंडेक्स लगभग एक महीने के हाई के निकट है जिससे अन्य करेंसीज रखने वालों के लिए गोल्ड का आकर्षण घटा है। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा है कि बॉन्ड की खरीद में कटौती नवंबर में शुरू हो सकती है और इस प्रोसेस को अगले वर्ष के मध्य तक पूरा किया जाएगा। अगले वर्ष इंटरेस्ट रेट्स में भी वृद्धि होने की संभावना है। इससे गोल्ड को रखने की कॉस्ट बढ़ जाएगी क्योंकि इस पर कोई इंटरेस्ट नहीं मिलता।