BJP : राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष बनाये गये दिलीप घोष और बेबीरानी मौर्य, सुकान्त मजूमदार बने बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष

 नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी जगह पर डॉ. सुकांत मजूमदार को पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। E vLP1GVEAYY3puइनकी नियुक्ति आदेश के साथ ही प्रभावी हो गई है। डॉ, सुकांत मजूमदार (Dr Sukant Mazumdar) पश्चिम बंगाल के बालूरघाट के सांसद हैं। आपको बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर दिलीप घोष का कार्यकाल इसी साल खत्म होनेवाला था। बीजेपी की परंपरा के अनुसार यदि कोई दो बार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहता है तो वह तीसरी बार इस पद पर नहीं रह सकता। 20 09 2021 baby dilip 11 2021920 213835इसीलिए ये कदम उठाना तय था। हाल ही में बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने दिलीप घोष से पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नाम प्रस्तावित करने को कहा था। तब खुद दिलीप घोष ने ही सांसद सुकांत मजूमदार के नाम का प्रस्ताव रखा था। सुकांत मजूमदार को दिलीप घोष का करीबी माना जाता है और संगठन के मामले में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

वहीं बेबी रानी मौर्य को भी बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने इसी महीने उत्तराखंड के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था। बेबी रानी मौर्य ने जब इस्तीफा दिया था, तभी से यह संभावना जतायी गयी थी कि वे यूपी चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में आयेंगी। बेबी रानी मौर्य दलित वर्ग से आती हैं और यूपी में उनका प्रभाव भी है।