वॉशिंगटन
अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के वापस जाने के साथ ही तालिबान ने तकरीबन पूरे देश को अपने नियंत्रण में ले लिया है। हालात इतने खराब हैं कि लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर किसी भी हाल में देश छोड़ देना चाहते हैं। काबुल एयरपोर्ट से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल दुखाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हमे पता है कि आतंकी स्थिति का नाजायज फायदा उठा सकते हैं और अफगान के लोगों व अमेरिकी सैनिकों को निशाना बना सकते हैं। हम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी तरह के खतरे पर नजर रख रहे हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी स्रोत से संभावित खतरे पर हमारी नजर है, हम आईएसआईएस और अफगान के आतंकी संगठन आईएसआईएस-के पर भी नजर बनाए हैं। सेना को 31 अगस्त के बाद भी अफगानिस्तान में रोकना है या नहीं इसपर भी चर्चा चल रही है। हमारी उम्मीद है कि हमे इसे बढ़ाना नहीं पड़े। लेकिन इस बात पर चर्चा होगी, मुझे इस बात पर संदेह है कि हम इस प्रक्रिया में अभी कितनी दूर हैं।
अजेय प्रांत को कब्जाने चला तालिबान, पंजशीर की ओर बढ़े 100 से ज्यादा तालिबानी, हो सकती है भीषण जंग इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि अफगानिस्तान में हालात ठीक नहीं हैं। जिस तरह से लोग देश छोड़ रहे हैं वह दुखी करने वाला है। बाइडेन ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को बिना तकलीफ के बाहर निकालने का कोई रास्ता नहीं है, आप जो तस्वीरें देख रहे हैं वह दिल दुखाने वाली हैं। इन लोगों के लिए मेरा दिल दुखी है। लेकिन अंत में मैं ये कहना चाहूंगा कि अगर हम अब अफगानिस्तान नहीं छोड़ते तो कब छोड़ते।















