बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,072 नए मामले, 160 दिनों में पहली बार इतने कम 

नई दिल्ली
देश में कोरोना के केस में पहले से कमी आई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 25,072 नए केस सामने आए हैं जो कि पिछले 160 दिनों में सबसे कम हैं। यही नहीं बीते 24 घंटों में 389 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ा है। नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त एक्टिव मामलों की कुल संख्या 3,33,924 हो गई है और मौत का आंकड़ा 4,34,756 पहुंच गया है, जबकि कुल केसों की संख्या 3,24,49,306 हो गई है। 24 घंटों के दौरान 44,157 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,16,80,626 हो गई है। देश में बीते 24 घंटों में 7,95,543 लोगों को वैक्सीन लगी है, जिसके बाद देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 58,25,49,595 हुआ। रिकवरी रेट अब बढ़कर 97.63% हो गया है। 

तीसरी वेव के पीक की चेतावनी भले ही देश में कोरोना के केस कम हुए हैं लेकिन अभी भी सबको सतर्क रहने की काफी जरूरत है। एम्‍स प्रमुख ने पहले ही कह रखा है कि भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर "inevitable" है, इसलिए सभी को काफी सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि जरा सी लापरवाही फिर से भयानक रूप ले सकती है। तो वहीं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान ने PMO को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अक्टूबर में कोरोना वायरस की तीसरी वेव की पीक आ सकती है। कुल 50,75,51,399 सैंपल टेस्ट जबकि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए 12,95,160 सैंपल टेस्ट किए गए, रविवार तक कुल 50,75,51,399 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।