भोपाल। पूरे प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का महावैक्सीनेशन अभियान का दूसरा चरण 25 एवं 26 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से टीकाकरण महाअभियान के तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग 21 अगस्त को दोपहर 12.45 बजे आरंभ होगी। सभी संबंधित अधिकारियों से टीकाकरण महाअभियान से संबंधित अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।
कल खुरई के आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे
सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार को ही सागर जिले के खुरई में स्थापित किए गए आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण वर्चुअली करेंगे। सागर कलेक्टर दीपक सिंह द्वारा जिला चिकित्सालय सागर और खुरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आॅक्सीजन प्लांट स्थापित करने का काम प्राथमिकता से शुरू कराया गया था जिसके परिपेक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुरई में प्लांट के माध्यम से 10 लीटर प्रति मिनट के मान से 50 मरीज उपचारित किए जा सकते हैं। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे।














