अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नेटा डिसूजा को नियुक्त किया गया

नयी दिल्ली

कांग्रेस ने सुष्मिता देव के पार्टी छोड़ने के बाद मंगलवार को नेटा डिसूजा को अपनी महिला इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेटा डिसूजा को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। वह स्थायी अध्यक्ष नियुक्त होने तक इस जिम्मेदारी को निभाएंगी।

नेटा डिसूजा अब तक महिला कांग्रेस में महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही थी ।  महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी की वरिष्ठ नेता सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद नेटा डिसूजा को महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।