आजादी का अमृत महोत्सव जन भागीदारी से जन आंदोलन में फिट इंडिया दौड 2.0

बंडा
आजादी का अमृत महोत्सव जनभागीदारी से जन आंदोलन में फिट इंडिया दौड़ एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन प्रधानमंत्री के 12 मार्च 2021 के आह्वान पर देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 744 जिलों में 13 अगस्त से 2 अक्टूबर 2021 तक फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के 52 जिलों में नेहरू युवा केंद्र संगठन मध्य प्रदेश एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में जनभागीदारी से जन आंदोलन थीम के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक जिलों में 75 चिन्हित गांव में फिट इंडिया फ्रीडम की दौड़ की। श्रंखला में 13 अगस्त से शुरू होकर लगातार 2 अक्टूबर 2021 तक आयोजित होगी। 13 अगस्त को नेहरू युवा केंद्र सागर के तत्वाधान पर कृमश: राहतगढ़ किले एवं धामोनी किले में आजादी के महोत्सव के उपलक्ष में फ्रीडम रन 2.0 का उद्घाटन आयोजन किया गया।

इन दोनों कार्यक्रमों में लगभग 210 प्रतिभागियों ने भाग लिया इन दोनों स्थानों के साथ-साथ जिले में चिन्हित 75 गांव में से 16 गांव में फ्रीडम रन 2.0 संचालित किए गए जिसमें लगभग 1680 युवाओं ने भाग लिया।

धामोनी किले के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंगल से हैं राजपूत सांसद प्रतिनिधि, विशिष्ट अतिथि मनीष यादव वरिष्ठ खिलाड़ी, देव पाल सिंह मंडल अध्यक्ष बहरोल, राजेश आठिया जिला अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा एवं विवेक मिश्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष बंडा की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम 80 युवाओं को जो विभिन्न विकास खंड से आए थे एवं नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक किले पर पहुंचे उन्हें टीशर्ट वितरित की गई उसके उपरांत राष्ट्रगान हुआ राष्ट्रगान शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सेसई साजी की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के द्वारा कराया गया मुख्य अतिथि के द्वारा फिट इंडिया की शपथ दिलाई गई फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज तदोपरांत मुख्य अतिथि के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किले के मुख्य द्वार से दौड़ प्रारंभ की गई और 5 किलोमीटर दूर स्थित मस्ताना की मजार के पास समापन किया गया जहां कार्यक्रम रखा गया जिसमें नेहरू युवा केंद्र सागर के उपनिदेशक सुधीर सिंह के द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में हेमराज सिंह लोधी , लखन रैकवार, शिव प्रसाद चढ़ार, धर्मेंद्र रैकवार, अजय लोधी, समीर असल, महेंद्र रैकवार आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।