भोपाल
नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के रहवासियों के क्षतिग्रसत आवासों की जानकारी मांगी है। नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश में अतिवृष्टि तथा बाढ़ के कारण निकाय सीमा में कई स्थानों पर रहवासियों के आवास क्षतिग्रस्त या ध्वस्त हो गए है। ऐसेआवासहीन रहवासी जो प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के बीएलसी घटक अंतर्गत पात्रता की श्रेणी में आते है उनका सर्वे कर पात्रता अनुसार परियोजना प्रतिवेदन तैयार करे और विभाग को भेजे। अतिवृष्टि, बाढ़ से प्रभवित आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग आय श्रेणी के पात्र रहवासियों को योजा के इस प्रावधान का लाभ शीघ्र दिए जाने के लिए परियोजना प्रतिवेदन स्वीकृति हेतु आवासन तथा शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार को तत्काल भेजा जाना है।















