आजादी के 75वें वर्ष पर आयोजन नगर में आज आत्मनिर्भर सागर अभियान के तहत प्रमाण पत्र वितरण

सागर

आज दिनांक 14 अगस्त 2021 को सागर रविन्द्र भवन सभागार में दोपहर 12ः00 बजे से आजादी की पूर्व संध्या पर आजादी के अमृत महोत्सव, आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सागर प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसके मुख्य सहयोगी स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर, रोटरी क्लब सागर होगें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी नगरीय विकास एवं आवास विभाग एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सागर कलेक्टर दीपक सिंह जी करेंगे।  

समारोह में आजादी के देश प्रेम के गीत संगीत, कारगिल शहीद के परिवारों का सम्मान, कोरोना काल में सागर में जन सेवा करने वाली संस्थाओं एवं लोगों का सम्मान, स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय ने सागर के बेरोजगारो को निःशुल्क प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनानें का संकल्प लिया था जिसके तहत प्रशिक्षण में उत्तीर्ण होने वाले प्रशिक्षणार्थीयों को प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र प्रदाय किये जाएगें।

कार्यक्रम में मास्क, सेनेटाईजर सोशल डिस्टेनसिंग के साथ पधारने की अपील संस्थापक कुलपति एवं समाजसेवी डॉ. अनिल तिवारी ने की है।