रायपुर
महामारी कोरोना लॉकडाउन के बीच गुजरे साल में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है। कर्मठ अधिकारियों कर्मचारियों की टीम में विगत 1 वर्ष में सर्वाधिक 1632 नए संस्थानों एवं 66207 नए श्रमिकों का पंजीकरण संख्या 6797 तक पहुंचा दिया है तथा श्रमिकों को मंडल की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर 36 4889 तक पहुंचा है ।नए संस्थानों से 26 लाख 34 हज़ार 6 सौ रुपए पंजीयन शुल्क के रूप में प्राप्त हुआ है । इस अवधि मे 4 करोड़ 62 लाख 90 हजार854 रुपए अभीदाये राशि संग्रह किया गया जो कि मंडल के गठन के बाद से अब तक सर्वाधिक है। उक्त जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष सफी अहमद ने दी ।
उन्होंने बताया कि मंडल द्वारा संस्थानों एवं श्रमिकों का पंजीयन संख्या बढ़ाने तथा अभी दाए जमा करने हेतु 11 हजार से अधिक नोटिस भेजे गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत 30 27 श्रमिकों के बच्चों को 6 7 लाख 58 हजार 500 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान किया गया है। शहीद वीर नारायण सिंह श्रम योजना अंतर्गत प्रदेश के 14 जिलों के 8 दाल भात केंद्र के माध्यम से हजारों श्रमिकों को मात्र 10 रुपए में गर्म और पौष्टिक भोजन प्रदान किया गया ।
महिलाओं के सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत वर्तमान में प्रदेश के 6 जिलों के 16 प्रशिक्षण केंद्रों में सैकड़ों महिला हितग्राही सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आगे उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्य में फंसे प्रवासी मजदूरों के आवागमन भोजन एवं आवास की व्यवस्था हेतु श्रम कल्याण मंडल कार्यालय में हेल्पलाइन सेंटर संचालित किया गया जिससे लाखों मजदूर लाभान्वित हुए।
रायपुर कोरबा क्षेत्र में मजदूरों से संवाद किया उनकी समस्याओं का निराकरण किया मजदूरों को श्रम कानून एवं राज्य सरकार द्वारा श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से चलाई जा रही योजना से अवगत कराया गया। कानूनों के उल्लंघन की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 910 9849 9925 इमेल आई डी सी जी एल डब्ल्यू बी 2014 एट द रेट Gmail.com संचालित किया जा रहा है। संगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों तथा उनके परिवारों के सदस्यों के शैक्षणिक सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य प्रदेश के 10 औद्योगिक जिला रायपुर बिलासपुर दुर्ग धमतरी महासमुंद राजनांदगांव कोरबा रायगढ़ जांजगीर चांपा के औद्योगिक क्षेत्र में मल्टी यूटिलिटी डॉरमेट्री बनाने की योजना है इसके लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा गया ।
वही छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने उचित व्यवस्था बनाने 121 नवीन पदों पर भर्ती का प्रस्ताव राज्य सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा गया है साथ ही संगठित क्षेत्र के श्रमिकों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके इसके लिए वर्तमान में संचालित योजनाओं में संशोधन किया जाना है । इस दौरान मंडल के सदस्य मनोज सिंह ठाकुर सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।















