मुख्यमंत्री चौहान ने “वायरस से वैक्सीन तक” पुस्तक का विमोचन किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास पर आदित्य श्रीवास्तव की पुस्तक “वायरस से वैक्सीन तक” का विमोचन किया। इस पुस्तक में कोरोना संक्रमण प्रारंभ होने से वैक्सीनेशन तक के तथ्यों का वर्णन है। आदित्य श्रीवास्तव दूरदर्शन मध्यप्रदेश के संवाददाता हैं।