रायपुर
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों ने रविवार को कलेक्ट्रेट गार्डन में हुई बैठक मे छत्तीसगढ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष विजय कुमार झा को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल प्लेसमेंट कर्मचारी संघ का संयोजक घोषित किया।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अनियमित कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिर्जा सहज अरबिक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विनय यादव ने बताया है कि गृह निर्माण मंडल में पूरे प्रदेश में पूर्ववर्ती सरकार की व्यवस्था प्लेसमेंट नियुक्ति को आज भी वर्तमान सरकार बनाए रखी है जबकि वर्तमान में सत्तारूढ़ दल के नेता आंदोलन के मंच पर जाकर इस बात का वचन दिए थे कि प्रदेश में ठेका प्रथा और प्लेसमेंट बंद किया जाएगा आज गृह निर्माण मंडल में लगभग साडे 400 कर्मचारियों को प्लेसमेंट से भुगतान कर सरकार और कर्मचारी के बीच में बिचौलिया प्लेसमेंट ठेकेदार लाखों रुपया कमा रहे कर्मचारी अपने हित में नहीं बल्कि गृह निर्माण मंडल के हित में प्लेसमेंट एवं ठेका प्रथा को बंद करने की मांग कर रहे हैं शीघ्र ही टेंडर के पहले ठेका प्रथा का जोरदार विरोध किया जावेगा बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष मिर्जा शहजर बेग प्रदेश उपाध्यक्ष विनय यादव चेतन साहू प्रदेश महासचिव मोहनीश सिंह सहित राजधानी के लगभग 100 कर्मचारी उपस्थित थे।















