सांबा और जम्मू में अलग-अलग जगहों पर देखे गए 4 संदिग्ध ड्रोन

श्रीनगर
एक बड़ी खबर कश्मीर से है, यहां के सांबा और जम्मू में अलग-अलग जगहों पर 4 संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की खबर है, इसके बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। मालूम हो कि एक दिन पहले ही जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन में संदिग्ध ड्रोन नजर आया था, जो थोड़ी देर बाद गायब हो गया था। आपको बता दें कि 27 जून को पहली बार ड्रोन के जरिए जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर हमला किया गया था। ड्रोन हमले के बाद से ही सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर हैं लेकिन इसके बावजूद लगातार जम्मू में सैन्य ठिकानों के आसपास ड्रोन देखे जा रहे हैं, जिनके बारे में पता अभी तक सुरक्षा एजेंसिया नहीं लगा पाई हैं।
 
ड्रोन पर भारतीय सैनिको ने गोलीबारी की थी
इससे पहले जब ड्रोन दिखा था तो भारतीय सैनिको ने उसपर गोलीबारी की थी, जिसके बाद वो पाकिस्तान की ओर चला गया था। इस बाबत बीएसएफ की ओर से बयान जारी करके कहा गया था कि जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर में संदिग्ध ड्रोन देखा गया था, जिस पर जब गोलोबारी की गई, तब वो पड़ोसी देश की सीमा रेखा को क्रास कर गया था।