रायपुर
जिले के तिल्दा विकासखंड के ग्राम सगुनी में फूड प्वाइजनिंग के मरीजों के स्वास्थ्य सुधार और इलाज के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा मुहैया कराने के निर्देशमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन को दिए है। इसी तारतम्य में रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने चार चिकित्सालयों में मरीजों के इलाज के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की है। वे स्वयं लगातार पूरी चिकित्सा व्यवस्था का मुआयना एवं मॉनिटरिंग कर रहे हैं।कलेक्टर ने ग्राम सगुनी में बनाए गए चिकित्सा कैंप के साथ-साथ धरसीवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच कर यहां भर्ती मरीजों से मुलाकात भी की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
उल्लेखनीय फूड प्वाइजनिंग के बाद नागरिकों को उल्टी – दस्त और बुखार जैसी शिकायतें मिली थी। चिकित्सा टीम ने 208 मरीजों की ओपीडी जांच की और 62 मरीजों को इलाज के लिए विभिन्न चिकित्सालयों में भर्ती किया गया। ग्राम सुगनी में बनाए गए चिकित्सा कैंप में 22 मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया गया। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसीवां में 32 मरीजों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा में 3 मरीजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरखूट में 8 मरीजों को भर्ती किया गया। स्वास्थ्य ठीक होने पर खैरखूट के चार मरीजों को चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गई है। 2 मरीजो को जिसमें 1 बुजुर्ग होने के कारण तथा दुसरा मरीज पेट में ज्यादा दर्द की शिकायत परिलक्षित होने के कारण उनसे उच्च संस्था मेकाहारा में रिफर किया गया। इन चिकित्सालयों के सभी मरीजों की स्थिति में सुधार है और सभी खतरे से बाहर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि स्थिति पूरी तरह निगरानी एवं नियंत्रण में है।इन चिकित्सालयों में तीनों पालियों में मेडिकल आॅफिसर और मेडिकल स्टाफ को मरीजों के इलाज के लिए ड्यूटी लगाई गई है।















