सोमवार से राज्य के सभी न्याय मंदिरो के द्वार खुलेगे

रायपुर
कोरोना संक्रमण काल  के चलते लॉकडाउन के समय से ही राज्य के बंद सभी न्यायालयो के दरवाजे 19 जुलाई से खुल जाएंगे। उच्च न्यायालय ने आदेश देते हुए कहा कि अब कोविड की स्थिति थोड़ी संभली है इसलिए राज्य के सभी न्यायालयो को खोला जाये। उच्च न्यायालय  ने अपने जारी  आदेश  में कहा है कि चाहे जिला न्यायालय हो परिवार न्यायालय हो या कोई भी न्यायालय सभी न्यायालयों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।