भोपाल
टीकाकरण महाअभियान के तहत आज 8 जुलाई को शाम 5 बजे तक 6 लाख 24 हजार 961 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाई। प्रदेश के सभी 51 जिलों में 3 हजार 617 टीकाकरण केन्द्रों पर टीके लगाये जा रहे है।
संचालक एन.एच.एम. (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि वैक्सीन लगाने का कार्य शाम तक जारी था।















