बिग बॉस 14 फेम सिंगर राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी 16 जुलाई को होने जा रही है। यह खबर खड़ राहुल ने शेयर की। वे हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग करके केपटाउन से लौटे हैं। राहुल ने बताया कि दोनों हमेशा से क्लोज्ड वेडिंग के पक्ष में रहे हैं। शादी वैदिक रीति से होगी और समारोह में गुरबानी शबद भी गाएंगे। यह कपल 2018 में करीब आया था। हालांकि राहुल जब बिग बॉस के घर के अंदर रहे तब उन्हें दिशा के लिए अपने प्यार का एहसास हुआ और उन्होंने उन्हें नेशनल टेलीविजन पर मैरिज प्रपोजल दिया था, तब से दोनों साथ ही हैं। कुछ दिन पहले दोनों का एक म्यूजिक वीडियो भी आया था। जिसमे कपल की शादी की थीम राखी गई थी। राहुल ने कहा था- मैं पर्सनली बहुत ही फैमिली ओरिएंटेड लड़का हूं। मेरे लिए मेरा परिवार बहुत मायने रखता है और मैं चाहता हूं कि उनके साथ ही जिंदगी भर रहूं। कुछ लोग करियर माइंडेड होते हैं लेकिन मैं पूरी तरह से फैमिली मैन हूं। मैं हमेशा से एक घरेलू पार्टनर चाहता था जो दिशा हैं। दिशा की सबसे अच्छी बात ये है कि उसे भी परिवार पसंद है। वो कोई प्रोजेक्ट के लिए भी तभी हामी भरती है जब उसे सम्मानित महसूस होता है। साथ ही उसकी सबसे अच्छी बात ये है कि वो कोई बात ज्यादा खींचती नहीं है। वो बहुत ही ईजी गोइंग लड़की है जिसके साथ आप बहुत कम्फर्टेबल महसूस करते हो। हम दोनों का स्वभाव एक जैसा है इसलिए हम एक-दूसरे से प्यार कर बैठे।
RECENT NEWS
ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
रायपुर, 03 अगस्त 2026: Saras Mela at Kabirdham: कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर चौरा में आयोजित पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री...
राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत
रायपुर, 03 अगस्त 2026: CM Sai Wished Gyaneshwari Yadav: ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत...
ज्ञानेश्वरी की सफलता से राज्य के युवा लेंगे प्रेरणा, खेलों के लिए तैयार होगा...
रायपुर. 3 अगस्त 2026: Gyaneshwari Yadav silver medal winner: उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में...
दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव...
रायपुर: 3 अगस्त 2026: Project Sahara by CG Government: किसी भी संवेदनशील और विकसित समाज की पहचान इस बात से होती है कि वहां...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात
रायपुर 3 अगस्त 2026: CM Sai gifts free ambulance to Dharsiwa: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से धरसींवा...















