अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना, अमिताभ बच्चन और अन्य कलाकारों की तरह अब कंगना रनोट भी बहुत जल्द अपनी फिल्म की शूटिंग रिज्यूम कर सकेंगी। दरअसल कंगना ने मुंबई के रीजनल पासपोर्ट आॅफिस के कहने पर अपने पासपोर्ट पर कुछ बदलाव किए और फिर उनका पासपोर्ट रिन्यू हो गया। युवा कार्यकर्ता और कंगना रनोट के करीबी मयंक मधुर के मुताबिक, "बॉम्बे हाई कोर्ट से कंगना को काम के मद्देनजर अब्रॉड ट्रैवेल करने की इजाजत दे दी गई है। इजाजत मिलने बाद कंगना ने पासपोर्ट आॅफिस जाकर रिन्यूअल की अर्जी दी थी, जो कि पूरी हो गई है। अब वो एक जुलाई को बुडापेस्ट रवाना हो रहीं हैं। कंगना वहां फिल्म 'धाकड़' का शूट पूरा करेंगी। मयंक बताते हैं, "फिल्म की शूटिंग अगस्त तक हो सकती है। पासपोर्ट समय से रिन्यू हुआ होता तो फिल्म की शूटिंग 20 जून से ही शुरू हो जाती। टीम की तैयारी भी उसी के अनुरूप थी। अर्जुन रामपाल, डायरेक्टर, रायटर और बाकी क्रू मेंबर्स वहां जून के दूसरे वीक में ही पहुंच गए थे। अगस्त में ही कंगना फिर वेब शो 'इंदिरा' पर काम शुरू करेंगी। साईं कबीर शो को डायरेक्ट करने को थे, मगर इसके डायरेक्शन की कमान कंगना ने खुद अपने हाथों में ले ली है। इसे छोड़ कर साईं कबीर अब फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' को डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में मेन लीड हीरो की तलाश हो रही है। इस प्रोजेक्ट में पहले इरफान को कास्ट किया जाना था, मगर उनके इंतकाल के चलते अब किसी और को बोर्ड पर लाया जा रहा है। साई कबीर दरअसल इरफान के करीबी थे। तिग्मांशु धूलिया ने जो फिल्में इरफान के साथ की थीं, उनमें ज्यादातर साईं कबीर असिस्टेंट थे। ऐसे में वो इस प्रोजेक्ट के लिए इरफान को लाने वाले थे। अजय देवगन की 'भुज: द प्राइड आॅफ इंडिया' के डायरेक्टर अभिषेक दुधइया ने भी अपनी एक स्क्रिप्ट कंगना रनोट को पिच की है। भूमि पेडणेकर को लेकर 'दुर्गामती' बना चुके अशोक जी ने एक हिस्टोरिकल जॉनर की फिल्म भी कंगना को पिच की, मगर स्क्रिप्ट पसंद न आने पर कंगना ने उसे मना कर दिया है। उस फिल्म की कहानी नेपाल पर बेस्ड थी। कंगना के अन्य करीबियों ने उनके अन्य प्रोजेक्टों के बारे में बताया, "'तेजस' अब तक 30 से 40 फीसदी ही शूट हुई है। वहीं फिल्म 'थलाईवी' का साउथ इंडियन वर्जन तो सिनेमाघरों में रिलीज हो ही रहा है। हिंदी वर्जन के लिए मेकर्स अभी इंतजार कर रहे हैं। साथ ही 'धाकड़' के लिए तैयारियां जरूर गांधी जयंती पर रिलीज करने की है। इसमें दिव्या दत्ता मानव तस्करी का धंधा करने वाले गिरोह की मुखिया बनी हैं और अर्जुन रामपाल उस गिरोह के अहम कमांडर हैं। हाल ही में फिल्म में शारिब हाशमी को भी आॅन बोर्ड लिया गया है। मेकर्स को शारिब का 'द फैमिली मैन' में जे.के का किरदार बहुत पसंद आया था। कुछ वैसा ही किरदार शारिब का यहां भी गढ़ा गया है।
RECENT NEWS
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को किया...
नई दिल्ली। 14.08.2026: Rashtrapati Murmu ka Rashtra ke naam Sandesh: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम...
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर, 14 अगस्त 2026: Swatantrata Divas par Rajyapal Deka: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं...
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर: 14 अगस्त 2026: Tiranga Rashtriya Asmita Swabhiman ka Prateek: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में...
भारत की राष्ट्रपति ने अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव-2026 का उद्घाटन किया
नई दिल्ली: 14 अगस्त, 2026: Amrit Udyan Grishmkalin Varshikotsav Udghatan: भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव-2026 का...
उप मुख्यमंत्री साव के नेतृत्व में 14 गांवों में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा...
रायपुर ,14 अगस्त 2026: 14 Gaon mein Nikli Bhavya Tiranga Yatra: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र के कई गांवों में...














