देवर ने की अश्लील हरकत, पति ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर काटा कान, फिर दिया तीन तलाक

 बरेली 
ससुराल वालों ने महिला को बंधक बना लिया। देवर अश्लील हरकत की। पति ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर उस पर राड से हमला कर दिया। जिससे उसका कान कट गया। महिला जब अपने मायके पहुंची तो पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। थाना इज्जतनगर में पति समेत नौ लोगों पर तीन तलाक, मारपीट घरेलू हिंसा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक उसका निकाह भूड़ा नगरिया के रहने वाले नईम से हुआ था और पति ने दूसरा विवाह शकूफी नाम की महिला से कर लिया है। पीड़िता के मुताबिक लगभग 16 दिन पहले उसका पति मायके छोड़कर गया था।  वहीं सास कनीजन की इद्दत पूरी होने पर वह शुक्रवार को जब ससुराल पहुंची तो ससुराली उसे देख आग बबूला हो गया। जिसके बाद पीड़िता ने अपने बच्चों के होने का हवाला दिया। आरोप है कि इसके बाद नईम, सास कनीजन, देवर मोहम्म्द फईम, सौतन शकूफी, नफीसा, मामू मन्ने, मामी गुड़िया, नन्द शमीम नन्दोई अबरार ने गाली गलौज करना शुरु कर दिया। वहीं देवर मोहम्मद फईम ने गलत नीयत से पकड़ते हुए अश्लील हरकते की। जिससे उसके गुप्तांगों पर गंभीर चोटे आई है।