बॉलीवुड अभिनेत्री वरीना हुसैन अपनी आगमी फिल्म ‘द इन्कम्प्लीट मैन’ की शूटिंग गोवा में कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर वरीना काफी व्यस्त हैं। वही एक खबर ये भी है कि वो बॉलीवुड के साथ साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रही हैं। अगर सूत्रों की मानें तो वरीना बहुत ही जल्द साउथ फिल्मों में नजर आएंगी। उन्होंने हालही में साउथ के एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ‘एनटीआर’ प्रोडक्शन के साथ एक बिग बजट फिल्म के लिए हामी भरी है, जोकि उनके फैन्स के लिए खुशी की खबर है। सूत्रों की मानें तो वरीना गोवा की शूटिंग खत्म कर अगले महीने हैदराबाद जाएंगी। वरीना हुसैन एक मांझी हुई कलाकार के साथ साथ काफी टैलेंटेड हैं, जिन्होंने अपने अभिनय की बदौलत सुर्खियां और प्रशंसा पाई है। वरीना ने फिल्म ‘लव यात्री’ से अपना डेब्यू किया था जिसे सलमान खान फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। अपनी डेब्यू फिल्म के बाद वरीना ने मशहूर रैपर बादशाह के साथ एक उबेर कूल गाना किया, जो एक इंस्टेंट चार्ट बस्टर था, तो वही दूसरी ओर वरीना ने सुपर हिट फ्रैंचाइजी ‘दबंग 3’ में सलमान खान के साथ एक स्पेशल नंबर ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ भी किया है। अपनी अद्भुत डांस स्किल्स और खूबसूरत उपस्थिति के साथ वह अब दक्षिण में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए निश्चित रूप से तैयार है।
RECENT NEWS
उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.2 दर्ज
उत्तराखंड। 10 अक्टूबर: Uttarkashi mein Bhukamp ke Jhatke: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने...
गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर...
रायपुर, 10 अक्टूबर: Ganna Kisanon ke Hit me Bada Nirnay: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के गन्ना किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय...
दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि...
रायपुर. 10 अक्टूबर: Deepawali se Pehle Shahar Kachramukt Karen: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने भिलाई नगर निगम के...
सेंध लेक सिटी और इलेशियम क्लब्स की साझेदारी घोषणा एवं अनुबंध हस्ताक्षर समारोह में...
रायपुर 10 अक्टूबर: Sendh Lake City aur Elesium Clubs: छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इन प्रतिभाओं को पहचानने, तराशने...
किश्तवाड़ हमले में एनआईए की चार्जशीट, गिरफ्तार आरोपी समेत तीन पाकिस्तानी आतंकियों के नाम...
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर: NIA charge sheet in Kishtwar attack: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए आतंकी हमले के मामले...















