बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हर तरह के किरदार में दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। साल 2018 में रिलीज हुई 'पद्मावत' में खिलजी का निगेटिव किरदार निभाकर उन्हें खूब तारीफें बटोरी थी। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि रणवीर सिंह पर्दे पर रावण का किरदार निभा सकते हैं। खबरों के अनुसार केवी विजयेंद्र प्रसाद रामायण पर आधारित एक फिल्म 'सीता' बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में वो सीता के नजरिए से रामायण को दिखाएंगे। फिल्म का निर्देशक अलौकिक देसाई करेंगे और इसे 'बाहुबली' की तरह ही भव्य और बड़े स्तर पर बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में सीता के रोल के लिए करीना कपूर या आलिया भट्ट नजर आ सकती हैं। वहीं रावण के किरदार के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया गया है। अगर फिल्म में करीना को साइन किया जाता है और रणवीर भी हां कर देते हैं, तो यह दोनों की साथ में पहली फिल्म होगी। करीना और रणवीर दोनों को ही अपने किरदार पसंद आए हैं, लेकिन अभी फाइनल नैरेशन का इंतजार है। पद्मावत के बाद यह रणवीर की दूसरी फिल्म होगी, जिसमें वह निगेटिव किरदार में नजर आएंगे। रणवीर ?सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा वह सर्कस और जयेशभाई जोरदार में नजर आने वाले हैं।
RECENT NEWS
सोमनाथ अमृत महोत्सव भारत की आस्था, पुनर्जागरण और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक : पीएम...
गिर सोमनाथ, 11 मई 2026 । Somnath Amrit Mahotsav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के सोमनाथ में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ सहित...
1 जुलाई से शुरू होगा वीबी–जी राम जी योजना का क्रियान्वन, मिलेगी 125 दिन...
नई दिल्ली, 11 मई 2026 । Implementation of VB-G Ram Ji Scheme: केंद्र सरकार ने सोमवार को विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन...
’मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना...
रायपुर, 11 मई 2026: CM Sai Visited Hatkeshwar Mahadev: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर...
सोमनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रों और भजनों के बीच पहली बार कुंभाभिषेक संपन्न
गिर सोमनाथ, 11 मई 2026 । 75 Years of Somnath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे...
सोमनाथ अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी
सोमनाथ, 11 मई (आईएएनएस)। pm modi in somnath : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में...













