लखनऊ: 21 नवंबर: 5th Rashtriya Kaushal Dikshant Samaroh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह के दौरान देशभर के मेधावी प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आईटीआई से जुड़े युवाओं के सम्मान का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि समाज में ITI में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर बनी हीनभावना को बदलना जरूरी है। उन्होंने कहा, “जितना सम्मान IIT के विद्यार्थियों को मिलता है, उतना ही सम्मान ITI के युवाओं को भी मिलना चाहिए।”
5th Rashtriya Kaushal Dikshant Samaroh: उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी कंपनियों को चलाने में ITI प्रशिक्षित युवाओं की अहम भूमिका होती है।
5th Rashtriya Kaushal Dikshant Samaroh: भारत में कौशल व्यवस्था की तबाही में एक और बात का दोष रहा
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “भारत में कौशल व्यवस्था की तबाही में एक और बात का दोष रहा। जब हमारे देश में आक्रांता आए, हमारा देश स्वर्णिम युग लेकर दुनिया के लिए आकर्षण का भी केंद्र था और ईर्ष्या का भी केंद्र था। जब वे(आक्रांता) भारत में आए तो उन्होंने सबसे पहली चोट हुनर पर की।
हमारे जो कारिगर हुआ करते थे, कोई चीज बना लें और वो सबसे ज्यादा अच्छी बने तो बनाने वाले के अंगूठे काट दिए जाते थे। क्यों? उन आक्रांताओं को पता था कि हुनर ही है, हाथों में जो कौशल है वही भारत को महान और समृद्ध बना रहा है इसलिए उसकी शक्ति नष्ट करनी है तो अंगूठे काट दो। बाद में अंग्रेज आए, उन्होंने तरीका बदला।
अंग्रेजों ने भी भारत में कौशल को तबाह करके अपने यहां इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया
5th Rashtriya Kaushal Dikshant Samaroh: पीएम मोदी ने आगे कहा, “उन्होंने देश के लोगों पर एक ऐसी शिक्षा व्यवस्था थोपनी शुरू की जिसमें कौशल आधारित हमारी व्यवस्था कागजी क्लर्क बनाने तक सीमित हो गई। अंग्रेजों ने भी भारत में कौशल को तबाह करके अपने यहां इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया।
यहां से सारी चीजें ले गए और समय के साथ अंग्रेजों के कागजी काम को सम्मान के साथ देखा जाने लगा। हमारे समाज की स्थिति ऐसी है कि अगर कोई बच्चा ITI में दाखिल होता है तो उसके मां-बाप रिश्तेदारों को बताते नहीं हैं… मैंने ठान लिया है। मुझे इस परिस्थिति को बदलना है।”
भारत की पारंपरिक समाज व्यवस्था कौशल पर आधारित रही
5th Rashtriya Kaushal Dikshant Samaroh: प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की पारंपरिक समाज व्यवस्था कौशल पर आधारित रही है। उन्होंने बताया कि गांवों के जीवन को सुचारू रूप से चलाने में अलग-अलग हुनर और सेवाओं की अहम भूमिका रही है। इसी सोच के आधार पर गुजरात में कौशल विकास का आधुनिक इकोसिस्टम तैयार किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “ITI में सीखा गया कौशल और हुनर विकसित भारत की बड़ी ऊर्जा है।” उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण युवाओं के हुनर और कौशल से ही होगा।
वहीं भारत की पारंपरिक कला और शिल्प का उल्लेख करते हुए उन्होंने चिकनकारी, बनारसी और कांजीवरम रेशम, कश्मीरी पश्मीना, कलमकारी और धातु शिल्प जैसी विरासतों को देश की पहचान बताया।
IIT हो या ITI, दोनों ही देश की अमानत, सामर्थ्य और भविष्य हैं
5th Rashtriya Kaushal Dikshant Samaroh: पीएम मोदी ने कहा कि IIT हो या ITI, दोनों ही देश की अमानत, सामर्थ्य और भविष्य हैं। युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से सीधे जुड़ने का अवसर मिलना देश के लिए महत्वपूर्ण है।
इससे पहले, समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से 150 से अधिक ITI में AI, ड्रोन, रोबोटिक्स और 3D प्रिंटिंग जैसी उभरती तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
5th Rashtriya Kaushal Dikshant Samaroh: इसके जरिए 12 हजार से अधिक युवाओं को कैंपस प्लेसमेंट मिला है, जबकि 2026 में रोजगार मेलों के माध्यम से 50 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। (इनपुट-एजेंसी)
Read More : 18वें कॉमन रिव्यू मिशन के तहत केंद्रीय टीम करेगी छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा
















