राष्ट्रपति मुर्मु 22 को रायपुर में सेवा सम्मान पर्व में होंगी शामिल, 23 को बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में होंगी उपस्थित

नुआखाई (जूहार) पर्व पर रायपुर में होगा आयोजन, जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित होगा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा उत्सव का कार्यक्रम

President Droupadi Murmu
President Draupadi Murmu CG Visit

रायपुर, 21 अक्टूबर: President Droupadi Murmu CG Visit: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे रायपुर में आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगी।

इसके बाद 23 अक्टूबर को जगदलपुर में बस्तर दशहरा उत्सव के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर दोनों आयोजनों की तैयारियां की जा रही हैं। नुआखाई (जूहार) के पावन पर्व के अवसर पर 22 अक्टूबर को रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

President Droupadi Murmu CG Visit: अपराह्न 4 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में सेवा, सम्मान और युवा प्रबोधन से जुड़े विषयों पर केंद्रित गतिविधियां होंगी।

23 अक्टूबर को बस्तर दशहरा उत्सव और मुरिया दरबार में होंगी शामिल

President Droupadi Murmu CG Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को जगदलपुर के लालबाग मैदान में दोपहर 12:45 बजे आयोजित मुरिया दरबार एवं बस्तर दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव भी शामिल होंगे।

President Droupadi Murmu CG Visit: इसके अलावा बस्तर के सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप और महापौर संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।

President Droupadi Murmu CG Visit: बस्तर की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है दशहरा

President Droupadi Murmu CG Visit: बस्तर दशहरा देश के विशिष्ट सांस्कृतिक आयोजनों में से एक है। अपनी अनूठी परंपराओं, जनजातीय संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता के लिए प्रसिद्ध यह उत्सव बस्तर की समृद्ध विरासत और जनआस्था का प्रतीक है।

देश के अन्य हिस्सों में दशहरा जहां मुख्य रूप से रावण दहन के साथ मनाया जाता है, वहीं बस्तर दशहरा अपनी अलग परंपराओं और विशिष्ट धार्मिक-सांस्कृतिक स्वरूप के लिए जाना जाता है। इस उत्सव की प्रमुख परंपराओं में शामिल मुरिया दरबार बस्तर की पारंपरिक व्यवस्था, जनभागीदारी और स्थानीय मुद्दों पर संवाद का महत्वपूर्ण मंच है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति से इस ऐतिहासिक आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिलने के साथ ही छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

President Droupadi Murmu CG Visit: राष्ट्रपति के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर में सेवा और युवा प्रबोधन से जुड़े आयोजन तथा जगदलपुर में बस्तर की सांस्कृतिक विरासत का उत्सव प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

Read More :  ‘जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस, मैंने पहले ही चेताया था’, फ्रांस में हिंसा को लेकर ट्रंप ने मैक्रों पर साधा निशाना


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार