प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हुआ राजपूत परिवार का जीवन

केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी से सौर ऊर्जा अपनाना हुआ आसान, स्वच्छ ऊर्जा के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे परिवार

Pradhanmantri Surya Ghar
Pradhanmantri Surya Ghar

रायपुर, 11 अक्टूबर: Pradhanmantri Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर  मुफ्त बिजली योजना छत्तीसगढ़ में ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक खुशहाली का नया अध्याय लिख रही है।

Pradhanmantri Surya Ghar Yojana: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए दी जा रही अतिरिक्त आर्थिक सहायता से यह योजना आम नागरिकों के लिए और अधिक लाभकारी बन रही है।

केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी के सहयोग से अब घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाना आसान और किफायती हो गया है। योजना के माध्यम से प्रदेश के अनेक परिवार न केवल बिजली बिल के खर्च से राहत प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं।

इस योजना की सफलता की प्रेरक मिसाल बेमेतरा शहर निवासी बीरेन्द्र राजपूत का परिवार है। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती द्रौपती राजपूत के नाम पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कराया।

योजना के अंतर्गत उन्हें 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई, जो आवेदन के मात्र 15 दिनों के भीतर सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो गई। इस आर्थिक सहायता से सोलर पैनल स्थापित करने का वित्तीय बोझ कम हुआ और उनका परिवार बिजली के मामले में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सका।

बीरेन्द्र राजपूत बताते हैं कि सोलर पैनल लगवाने के बाद उनके घर के बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है। पहले हर महीने बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन अब सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली के कारण मासिक बिल शून्य या बेहद कम आ रहा है।

Pradhanmantri Surya Ghar Yojana: इससे परिवार के घरेलू बजट में राहत मिली है और बिजली बिल पर खर्च होने वाली राशि की बचत होने लगी है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि रूफटॉप सोलर प्रणाली के माध्यम से घरेलू बिजली खर्च को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

एसी, पानी की मोटर और घरेलू उपकरणों के उपयोग के बावजूद बिजली बिल में राहत

Pradhanmantri Surya Ghar Yojana: बीरेन्द्र राजपूत बताते हैं कि उनके घर में एक हॉर्स पावर की पानी की मोटर, एयर कंडीशनर सहित विभिन्न घरेलू विद्युत उपकरणों का उपयोग किया जाता है।

इन उपकरणों के संचालन के लिए बिजली की नियमित आवश्यकता होती है। सोलर पैनल स्थापित होने के बाद दिन के समय सूर्य की रोशनी से बिजली का उत्पादन होने लगा है, जिससे ग्रिड से ली जाने वाली बिजली पर निर्भरता कम हुई है।

ऑन-ग्रिड सोलर प्रणाली की विशेषता यह है कि सौर पैनल से उत्पादित अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजी जा सकती है। वहीं आवश्यकता पड़ने पर उपभोक्ता ग्रिड से बिजली प्राप्त कर सकता है। नेट मीटरिंग व्यवस्था के माध्यम से बिजली के आयात और निर्यात का समायोजन होने से उपभोक्ताओं को बिजली बिल में बचत का लाभ मिलता है।

बच्चों की पढ़ाई और परिवार के घरेलू बजट को मिली राहत

Pradhanmantri Surya Ghar Yojana:बीरेन्द्र राजपूत ने बताया कि पहले बिजली के खर्च और आपूर्ति में व्यवधान से परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में बिजली की समस्या से घरेलू कामकाज और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। अब सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली बिल का आर्थिक दबाव काफी कम हुआ है।

उन्होंने कहा कि घर की छत पर लगा सोलर पैनल उनके परिवार के लिए दीर्घकालीन बचत का साधन बन गया है। पहले बिजली बिल के लिए हर महीने राशि अलग रखनी पड़ती थी, लेकिन अब इस खर्च में कमी आने से परिवार की अन्य आवश्यकताओं के लिए अधिक राशि उपलब्ध हो रही है।

राजपूत का कहना है कि सौर ऊर्जा केवल बिजली उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का भी प्रभावी जरिया है।

Pradhanmantri Surya Ghar Yojana:एक बार सोलर पैनल स्थापित होने के बाद लंबे समय तक इसका लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

केंद्र और राज्य सरकार का सहयोग बना आम परिवारों के लिए वरदान

Pradhanmantri Surya Ghar Yojana:प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से केंद्र सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अतिरिक्त सहायता दिए जाने से पात्र उपभोक्ताओं को दोहरे अनुदान का लाभ मिल रहा है।

इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ बिजली पर होने वाले घरेलू खर्च को कम करना है। योजना के माध्यम से नागरिक स्वयं बिजली उत्पादन में भागीदार बन रहे हैं।

Pradhanmantri Surya Ghar Yojana:  इससे पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा व्यवस्था को बढ़ावा देने में भी मदद मिल रही है।

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार

Pradhanmantri Surya Ghar Yojana: योजना से लाभान्वित बीरेन्द्र राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम परिवारों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना हमारे परिवार के लिए बहुत लाभकारी साबित हुई है।  इससे हमारे परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। सरकार की सब्सिडी के कारण सोलर पैनल लगवाना भी आसान हुआ। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

स्वच्छ ऊर्जा से समृद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

Pradhanmantri Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना केवल बिजली बिल में बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

घरों की छतों पर स्थापित सोलर पैनल नागरिकों को ऊर्जा उत्पादन से जोड़ रहे हैं और भविष्य की टिकाऊ ऊर्जा व्यवस्था की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं। बेमेतरा के बीरेन्द्र राजपूत और श्रीमती द्रौपती राजपूत का परिवार इस बदलाव का उदाहरण है।

Pradhanmantri Surya Ghar Yojana: केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना छत्तीसगढ़ में स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार के साथ आर्थिक बचत और आत्मनिर्भरता की नई संभावनाएं पैदा कर रही है।

Read More : प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपए का बोनस


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार