रायपुर। Azaadi Ki Dhun – A Patriotic Concert : 80वें स्वतंत्रता दिवस के विशेष सप्ताह की शुरुआत रायपुर में देशभक्ति और संगीत के अनूठे संगम के साथ हुई। एबी क्रिएशंस द्वारा आयोजित ‘आजादी की धुन – ए पेट्रोटिक कॉन्सर्ट बाय 100 पीस बैंड’ का भव्य आयोजन बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हुआ।
भारत माता की जय और वंदेमातरम् के जयघोष से गूंज उठा दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम
Azaadi Ki Dhun – A Patriotic Concert: छत्तीसगढ़ के 100 युवा कलाकारों ने एक ही मंच पर देशभक्ति गीतों और विभिन्न वाद्ययंत्रों की सामूहिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में पूरा ऑडिटोरियम राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा रहा और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदेमातरम्’ के जयघोष से गूंजता रहा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के 100 युवा कलाकारों की सामूहिक प्रस्तुति रही। अलग-अलग वाद्ययंत्रों पर कलाकारों के शानदार तालमेल और सुरों के समन्वय ने देशभक्ति गीतों को प्रभावशाली स्वर दिया।
प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह नजर आया और कलाकारों को लगातार तालियों की गड़गड़ाहट से सराहना मिली। संचालक ने भी ऊर्जापूर्ण अंदाज में कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए माहौल को जीवंत बनाए रखा।

Azaadi Ki Dhun: देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर- मुख्यमंत्री साय
Azaadi Ki Dhun – A Patriotic Concert: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला और स्काउट-गाइड के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह खालसा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कलाकार और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ‘आजादी की धुन’ देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार 100 युवा कलाकारों द्वारा अलग-अलग वाद्ययंत्रों के साथ एक मंच पर देशभक्ति की धुनों की प्रस्तुति अपने आप में अनूठा प्रयास है। उन्होंने आयोजन के लिए संस्कृति विभाग और सभी कलाकारों को बधाई दी।
Azaadi Ki Dhun – A Patriotic Concert: मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
उन्होंने छत्तीसगढ़ के वीर सेनानियों वीर नारायण सिंह और वीर गुण्डाधुर को याद करते हुए कहा कि ‘आजादी की धुन’ जैसे आयोजन युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम और उसके मूल्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
संगीत से जुड़ा राष्ट्रप्रेम का संदेश
Azaadi Ki Dhun – A Patriotic Concert: देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को भावनाओं से भर दिया। 100 कलाकारों ने एक साथ सुर और ताल मिलाकर ऐसा वातावरण बनाया, जिसमें संगीत के साथ राष्ट्रप्रेम की भावना भी मुखर होती दिखाई दी। अलग-अलग वाद्ययंत्रों की सामूहिक धुन और सुमधुर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
एबी क्रिएशंस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग का सहयोग भी प्राप्त रहा। आयोजन का उद्देश्य संगीत के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ प्रदेश की युवा संगीत प्रतिभाओं को बड़े मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर देना था।
Azaadi Ki Dhun – A Patriotic Concert: कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों और दर्शकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ ‘आजादी की धुन’ एक यादगार देशभक्ति संगीत समारोह के रूप में संपन्न हुआ।
Read More : ग्रीन स्टील पर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
















