तिफरा स्कूल में शनिवार बना ‘विशेष दिवस’, शिक्षा के साथ समग्र विकास पर जोर

सिपाही रक्षासूत्र, नशामुक्ति अभियान, वृक्षारोपण और खेलकूद गतिविधियों ने बढ़ाया उत्साह

Good Activities with Education
Good Activities with Education

बिलासपुर। Good Activities with Education: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस) तिफरा में शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे नवाचार और सामूहिक प्रयास इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं।

विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को कुछ नया और विशेष करने की पहल के तहत विभिन्न रचनात्मक, सामाजिक, देशभक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों को सोशल मीडिया पर भी लोगों की खूब सराहना मिल रही है। विद्यालय की दैनिक प्रार्थना सभा के बाद नियमित रूप से पीटी एवं फिजिकल एक्टिविटी कराई जा रही है।

Good Activities with Education: इसके साथ ही विद्यार्थियों में अनुशासन, देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, खेल भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विशेष गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

नशामुक्ति अभियान में विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

Good Activities with Education: विद्यालय में ब्रह्माकुमारी परिवार बिलासपुर टीम के सहयोग से नशामुक्ति राष्ट्रीय जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को ‘दस करोड़ प्रतिज्ञा अभियान’ से जोड़ते हुए नशे के विभिन्न स्वरूपों और उसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पारंपरिक नशे के साथ-साथ मोबाइल की अत्यधिक लत, दूषित खान-पान और नकारात्मक सोच को भी आधुनिक जीवनशैली के ऐसे प्रभावों के रूप में समझाया गया, जो बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रभावित कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई गई।

Good Activities with Education: ‘सिपाही रक्षासूत्र’ अभियान में बच्चों ने दिखाया देशप्रेम

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘सिपाही रक्षासूत्र’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब एक हजार रक्षासूत्र तैयार कर भूतपूर्व सैनिक एवं स्काउट-गाइड टीम बिलासपुर के माध्यम से सैनिकों तक भेजने की तैयारी की जा रही है।

इसके लिए विद्यालय में राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वयं रक्षासूत्र तैयार किए और उन्हें लिफाफों में सुरक्षित रूप से तैयार किया। अभियान के दौरान बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए विशेष गतिविधियां कराई गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक देशभक्ति के नारे भी लगाए।

शिक्षक जय कौशिक ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि देश की रक्षा में तैनात किसी भी सैनिक की कलाई रक्षासूत्र के बिना सूनी न रहे।

Good Activities with Education: विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ कश्यप ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस पहल के लिए बधाई देते हुए रक्षासूत्र जिला स्तर के माध्यम से सैनिकों तक भेजने की बात कही।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शिक्षक जय कौशिक का वीडियो

Good Activities with Education: विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक सप्ताह कुछ नया करने की पहल को सोशल मीडिया पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। राज्यपाल शिक्षक सम्मान के लिए चयनित शिक्षक जय कौशिक का विद्यालय की गतिविधियों से संबंधित इंस्टाग्राम वीडियो लगभग तीन लाख लोगों तक पहुंचा और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

विद्यालय से जुड़े एक अन्य पोस्ट को भी महज तीन दिनों में करीब तीन लाख लोगों द्वारा देखा गया। विद्यालय की ओर से किए जा रहे इन प्रयासों को शिक्षा के साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इको क्लब ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

Good Activities with Education: विद्यालय के इको क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। इस दौरान परिसर में करीब दस पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लेने के साथ गमले भी तैयार किए।

शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान, खेलकूद एवं अन्य शारीरिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। वहीं स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विद्यार्थियों से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी भी कराई जा रही है।

शिक्षकों के सामूहिक प्रयास की विभाग में सराहना

Good Activities with Education: विद्यालय में लगातार आयोजित हो रही इन गतिविधियों के पीछे प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय स्टाफ के सामूहिक प्रयास को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और रचनात्मक विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इन प्रयासों में प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ कश्यप, संकुल समन्वयक सुनील पांडेय, रजनीगंधा बेहार, जय कौशिक, सविता त्रिवेदी, इंदु शर्मा, भाग्यश्री मंगरूलकर, रंजना जायसवाल, कृष्ण कुमार तिवारी, अरुणा नर्मदा, सुमन जायसवाल, बबीता सिंह, मधुलिका त्रिपाठी, रेणुका तिवारी, लिपी वर्मा, मोहन पटनायक, प्रधानपाठक निलिमा बग्गा, विश्वास शर्मा, विनोद अहिरवार, बसंती कैवर्त, परविन, हिमांशु पुनवा, निखिल कौशिक, हेमलता बघेल, प्रियम दुबे, सरस्वती उपाध्याय, अजीम बेग और कृष्ण कुमार साहू सहित मिडिल एवं प्राइमरी स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Good Activities with Education: विद्यालय की यह पहल इस बात का उदाहरण बन रही है कि नियमित शैक्षणिक गतिविधियों के साथ यदि विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकार, देशभक्ति, पर्यावरण, खेल और रचनात्मकता से जोड़ा जाए तो उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।

Read More :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व