रायपुर, 9 अगस्त 2026। Shala Vikas Samiti ka Gathan: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को विद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पालक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विद्यालय के समस्त पालक, शिक्षक, शाला परिवार के सदस्य उपस्थित रहे
Shala Vikas Samiti ka Gathan: बैठक में विद्यालय के समस्त पालक, शिक्षक एवं शाला परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई शाला विकास समिति का गठन किया गया तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए।
नवगठित शाला विकास समिति में टिकेश्वर साहू को अध्यक्ष, डोमलाल यादव को उपाध्यक्ष, लीलाकुमार जंघेल को सचिव तथा उत्तम साहू को सहसचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं करीम खान, भेजू निषाद, जनक राम साहू, मोहन साहू, जलेश्वर साहू, किशन कोठले, शेर अली एवं रूपेंद्र पाली को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
Shala Vikas Samiti ka Gathan: बैठक में विद्यालय के निदेशक लीलाधर गुप्ता सहित शिक्षकगण लोकेश गुप्ता, रानी निषाद, संतोषी साहू, मोनिका यादव, प्रियंका, विष्णु धुर्वे, कीर्ति पटेल, धनेश्वरी पटेल, तीजन पटेल, पिंकी पटेल, मुस्कान खान, चंद्रिका श्रीवाश एवं अमित गुप्ता उपस्थित रहे।
Shala Vikas Samiti ka Gathan: बैठक के दौरान शाला विकास समिति की भूमिका और जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई
बैठक के दौरान शाला विकास समिति की भूमिका और जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। समिति के माध्यम से विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में पालकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विद्यालय प्रबंधन एवं पालकगण ने नवगठित समिति के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके सक्रिय सहयोग और मार्गदर्शन से स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल को विकास की नई दिशा मिलेगी।
Shala Vikas Samiti ka Gathan: इस अवसर पर शाला परिवार की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
Read More : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व
















