उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजा दक्ष प्रजापति जयंती एवं सामाजिक सम्मेलन में हुए शामिल

Raja Daksha Prajapati Jayanti
Raja Daksha Prajapati Jayanti

रायपुर, 1 अगस्त 2026: Raja Daksha Prajapati Jayanti at Bilaspur: उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर के पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागार में आयोजित राजा दक्ष प्रजापति जयंती (सर्व कुम्हार समाज) एवं सामाजिक सम्मेलन में शामिल हुए।

Table of Contents

Raja Daksha Prajapati Jayanti at Bilaspur: रचना और निर्माण में कारीगरों को महारत हासिल है

उन्होंने कुम्हार समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन काल से कुंभकार समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। रचना और निर्माण में कारीगरों को महारत हासिल है। विभिन्न ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थानों की खुदाई में मिट्टी के बर्तन मिले हैं।

इससे पता चलता है कि प्राचीन सभ्यता में भी कुंभकारों का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि सामाजिक रीति-रिवाजों में कुंभकार की अहम भूमिका रहती है। सुख और दुख के कार्यों में मिट्टी के बर्तन उपयोग होते हैं।

Raja Daksha Prajapati Jayanti at Bilaspur: समय के साथ कुंभकार समाज भी अपनी योग्यता और मेहनत से आगे बढ़ रहा है। उप मुख्यमंत्री साव ने बताया कि मोदी सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना शिल्पकारों की तरक्की लेकर आई है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि आधुनिक युग में फिर से मिट्टी के बर्तनों का उपयोग बढ़ा है

Raja Daksha Prajapati Jayanti at Bilaspur: यह योजना शिल्पकार समाज की उन्नति के लिए बनाई गई है। इसका लाभ उठाकर समाज के लोग सक्षम बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी कुम्हार समाज के कल्याण के लिए माटीकला बोर्ड का गठन किया है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि आधुनिक युग में फिर से मिट्टी के बर्तनों का उपयोग बढ़ा है। बर्तनों को आधुनिक रूप देकर बड़े होटलों में इस्तेमाल किया जा रहा है। ऑनलाइन और ई-कॉमर्स से मिट्टी के बर्तन खूब बिक रहे हैं।

Raja Daksha Prajapati Jayanti at Bilaspur: विधायकगण सर्वश्री धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, अटल श्रीवास्तव और सुशांत शुक्ला, छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती, समाज के अध्यक्ष किशन प्रजापति, बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी और दीपक सिंह सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारी तथा गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Read More :  भोपाल में इलेक्ट्रिक बस शुरू होगा; मुफ्त ट्रायल 15 अगस्त तक बिना किराए कर सकेंगे सफर