इमाम-ए-हुसैन की याद में SVVF का सेवा कार्य, वृद्धाश्रम में कराया भोजन

Star Vedic Welfare Foundation
Star Vedic Welfare Foundation

रायपुर। Star Vedic Welfare Foundation: माह-ए-मोहर्रम के अवसर पर सैय्यद सलमा के नेतृत्व में स्टार वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन (SVVF) द्वारा मानव सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। संस्था की ओर से शहर के एक वृद्धाश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया।

Table of Contents

Star Vedic Welfare Foundation: भोजन ग्रहण करने के बाद बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए सराहना की

इस अवसर पर फाउंडेशन की चेयरमैन सैय्यद सलमा ने अपने हाथों से वृद्धजनों को भोजन परोसा। सेवा के इस भावपूर्ण क्षण में वे भावुक हो गईं और उनकी आंखें नम हो गईं। भोजन ग्रहण करने के बाद बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।

इस मौके पर सैय्यद सलमा ने कहा कि इमाम-ए-हुसैन इमाम हुसैन ने सत्य, धैर्य, त्याग और इंसानियत का जो संदेश दिया, वह आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इमाम-ए-हुसैन ने कठिन परिस्थितियों में सब्र और सत्य का साथ नहीं छोड़ा, उसी प्रकार माता-पिता भी अपने बच्चों की परवरिश के लिए अनेक कठिनाइयों का सामना करते हैं।

Star Vedic Welfare Foundation: इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने माता-पिता की सेवा और सम्मान करे।

धार्मिक मान्यताओं में मां के कदमों तले जन्नत और पिता को जन्नत का दरवाज़ा बताया गया है

Star Vedic Welfare Foundation: उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं में भी मां के कदमों तले जन्नत और पिता को जन्नत का दरवाज़ा बताया गया है। ऐसे में हर हाल में माता-पिता की खिदमत करना हम सभी का नैतिक और मानवीय दायित्व है।

कार्यक्रम में स्टार वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन की महासचिव आशा शर्मा, सैय्यद ताजुद्दीन, अब्दुल शमीम, प्रिया सेन, सुधा बाघ, आशियां परवीन, सैय्यद गौस अली, सैय्यद नूरी, अजय सक्सेना सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Star Vedic Welfare Foundation: कार्यक्रम के दौरान सेवा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों का संदेश देते हुए बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

Read More :  सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप