रायपुर। 28.06.2026: Free health camp organized by Wadhwa Hospital: जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाधवा हॉस्पिटल एलएलपी द्वारा अविनाश प्राइड हीरापुर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
Free health camp organized by Wadhwa Hospital: शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में वाधवा हॉस्पिटल एलएलपी के क्लिनिकल विभाग से डॉ. संग्राम केशरी साहू, डॉ. लेखेश्वर यादव, डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. अरुणेश गौरहा, डॉ. दिनेश श्रेय, संजू बेंजामिन एवं घनश्याम साहू ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
वहीं नर्सिंग स्टाफ से राजेश्वरी बाघ, दीपक साहू, ओम प्रकाश एवं शिवा रेड्डी ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम
Free health camp organized by Wadhwa Hospital: इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजक डॉ. विनायक जकाते, सेवानिवृत्त आयुर्वेद चिकित्साधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम हैं और समय-समय पर इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता है।
शिविर के दौरान सैकड़ों लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में अत्यंत उपयोगी बताया।
हॉस्पिटल के संस्थापक अमर वाधवा ने कहा हमारा अस्पताल उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर
Free health camp organized by Wadhwa Hospital: वाधवा हॉस्पिटल के संस्थापक अमर वाधवा ने स्वास्थ्य सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा, “हमारा अस्पताल जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण एवं उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना हमारा संकल्प है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।”
इस संबंध में जानकारी देते हुए वाधवा हॉस्पिटल के एडमिन विजय मौर्य ने बताया कि शिविर को लोगों का अभूतपूर्व सहयोग और प्रतिसाद मिला तथा बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर जांच कराई।
Free health camp organized by Wadhwa Hospital: उन्होंने सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल आगे भी जनहित में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा।
Read More : नालंदा विश्वविद्यालय ने शास्त्रार्थ की हमारी प्राचीन परंपरा को फिर से जीवंत किया : पीएम मोदी















