कटक/रायपुर, 6 जून: Environment Day at Shri Shri University: ओडिशा के कटक स्थित श्री श्री यूनिवर्सिटी में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर विश्वविद्यालय की रोवर एवं रेंजर इकाई द्वारा ओडिशा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर में ‘हरित धरा अभियान – एक पेड़ माँ के नाम’ शीर्षक से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वैश्विक व्यवसायिक व्यक्तित्व आदेश गोयलने सहभागिता की
Environment Day at Shri Shri University: कार्यक्रम में वैश्विक व्यवसायिक व्यक्तित्व आदेश गोयल, कुलपति प्रो. (डॉ.) तेज प्रताप तथा कार्मिक निदेशक स्वामी सत्यचैतन्य ने सहभागिता की।
इस अवसर पर श्री श्री कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंसेज एंड रिसर्च हॉस्पिटल के डीन प्रो. (डॉ.) प्रदीप कुमार पंडा, डीन छात्र कल्याण प्रो. (डॉ.) जे. पी. भट्ट, डीन अनुसंधान एवं विकास तथा शैक्षणिक कार्य प्रो. (डॉ.) केशरी सिंह, प्रशासनिक अधिकारी सौरभ बवेजा, रोवर स्काउट लीडर डॉ. संदीप राउत, टी. नवीन कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय परिसर में छायादार पौधों का रोपण किया
Environment Day at Shri Shri University: कार्यक्रम के दौरान अतिथियों तथा रोवर-रेंजर स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।
यह पहल राष्ट्रीय अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ की भावना को साकार करती है, जिसके तहत प्रतिभागियों को अपनी माताओं के प्रति सम्मान, कृतज्ञता तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता के प्रतीक के रूप में एक वृक्ष समर्पित करने के लिए प्रेरित किया गया।
Read More : समाज की जड़ में है पितृसत्तात्मक सोच, समाज आज भी दोहरे मानदंड अपनाता है : माधुरी दीक्षित















