चतरा/गोड्डा, 2 जून 2026। Big action against Drugs at Jharkhand: झारखंड में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। गोड्डा और चतरा जिलों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाखों रुपए की ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया।
Big action against Drugs at Jharkhand: आरोपी की पहचान जपुआ निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई
चतरा के डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के जपुआ मैदान के समीप ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी।
इसके बाद अंचल अधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा और थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जपुआ निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के पास से 44 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया
Big action against Drugs at Jharkhand: पुलिस ने आरोपी के पास से 44 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब नौ लाख रुपए है।
जांच के दौरान मोबाइल से मिले व्हाट्सएप चैट और तस्वीरों को भी साक्ष्य के रूप में संकलित किया गया है। इधर, गोड्डा जिले में पुलिस ने प्रतापपुर हटिया के पास छापेमारी कर 2.78 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
टीम ने प्रतापपुर हटिया के पास कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
Big action against Drugs at Jharkhand: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खटनई निवासी सत्यजीत पासवान (19), गौरव कुमार (22) और बालमुकुंद साह (40) के रूप में हुई है।
गोड्डा के डीएसपी आकाश भारद्वाज ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को सूचना मिली थी कि खटनई और प्रतापपुर हटिया से आमड़ाकामत जाने वाली सड़क पर कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन के लिए जुटे हैं।
सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने प्रतापपुर हटिया के पास कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उनके पास से 20 पुड़िया में पैक 2.78 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई
Big action against Drugs at Jharkhand: तलाशी के दौरान उनके पास से 20 पुड़िया में पैक 2.78 ग्राम ब्राउन शुगर, एक सिगरेट का पैकेट और एक माचिस बरामद की गई।
दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। –आईएएनएस एसएनसी/डीकेपी
Read More : मध्य प्रदेश : सीधी में हाथियों के हमले में बुजुर्ग दंपति की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)














