गाय विश्व माता है, मुख्यमंत्री योगी ने बिल्कुल ठीक कहा : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

0
8
Jagadguru Rambhadracharya Said
Jagadguru Rambhadracharya Said

लखनऊ, 2 जून 2026। Jagadguru Rambhadracharya Said: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाय को लेकर दिए गए बयान पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि गाय विश्व माता है। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिल्कुल ठीक कहा है।

Table of Contents

Jagadguru Rambhadracharya Said: अगले निर्वाचन में हिंदुत्ववादियों को 370 सीटें मिल जाएं तो तुरंत गोवध बंद हो जाएगा

गाय स्वयं मां हैं, गोवध बंद होने का एक ही उपाय है, अगले निर्वाचन में हिंदुत्ववादियों को 370 सीटें मिल जाएं तो तुरंत गोवध बंद हो जाएगा।

हम लोग गोवध बंद करवाकर रहेंगे, लेकिन हमको हिंदुत्ववादियों की 370 सीटें लोकसभा में चाहिए। यह 2029 तक हो जाएगा। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि यूपी में फिर कमल खिलेगा। ‘चाहे पंथ अनेक हों, हम सब हिंदू एक हों’ यह मेरा संदेश है।

रामजी के आदर्श पर जब देश चलेगा तो कदाचार, व्यभिचार, अत्याचार और अनाचार सब मिट जाएंगे

Jagadguru Rambhadracharya Said: बंगाल को लेकर उन्होंने कहा कि बंगाल में बहुत उत्पीड़न किया गया है। पहले जब हम बंगाल में जाते थे तो लगता था कि हम पाकिस्तान में आए हैं।

उन्होंने कहा कि रामजी के आदर्श पर जब देश चलेगा तो कदाचार, व्यभिचार, अत्याचार और अनाचार सब मिट जाएंगे। युवक, किशोरियां चरित्रवान होंगी।

गाजियाबाद एनकाउंटर पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले कि अपराध देखकर एनकाउंटर किया जा रहा

Jagadguru Rambhadracharya Said: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि अपनी छवि के लिए कभी राजनीति नहीं करनी चाहिए।

हम कहते हैं कि जब गंगा स्नान के समय पुलिस ने कह दिया था कि भगवान यहीं तक सभी लोग जाते हैं, तब पालकी से गंगा तट पर उनको जाने की क्या आवश्यकता थी? क्या यही साधुता है? एक साधुत्व वह था कि हम लोग पैदल जाते थे।

आदि शंकराचार्य पैदल आए और ये गंगा के प्रवाह तक पालकी से जाना चाहते हैं। गाजियाबाद एनकाउंटर पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले कि अपराध देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है।

Jagadguru Rambhadracharya Said: बकरीद के मौके पर एक निर्दोष लड़के की हत्या कर देना, ये क्या था? क्या वो धर्म था? ऐसे का एनकाउंटर हुआ तो कौन सी बड़ी बात हो गई?

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता ही भारत की बदनामी करते हैं। हमारे विपक्षी नेता पानी पी-पीकर देश की बदनामी करते हैं। –आईएएनएस एसडी/एबीएम

Read More : मध्य प्रदेश : सीधी में हाथियों के हमले में बुजुर्ग दंपति की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)