पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

BJP Released List of 144
BJP Released List of 144 Candidates for West Bengal

कोलकाता। BJP Released List of 144 Candidates for Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने कई बड़े और चर्चित चेहरों को मैदान में उतारा है।

बीजेपी ने अपने फायरब्रांड नेता सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सीट भबानीपुर से उम्मीदवार बनाया है। ममता बनर्जी वर्तमान में भबानीपुर से विधायक हैं। इसके साथ ही सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से भी चुनाव लड़ेंगे, जहां से वे मौजूदा विधायक हैं। BJP Released List of 144

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर इस बार दो चरणों में मतदान होगा

  • पहला चरण – 23 अप्रैल : 152 सीटों पर मतदान
  • दूसरा चरण – 29 अप्रैल : 142 सीटों पर मतदान

बीजेपी ने पहले चरण के मद्देनज़र 144 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

BJP Released List of 144 Candidates for Bengal: केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगी मुहर

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 मार्च को आयोजित हुई थी। इस बैठक की अध्यक्षता नितिन नवीन ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। BJP Released List of 144

बैठक में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 144 उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई। पार्टी की इस सूची में 11 महिला उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026

BJP Released List of 144 Candidates for Bengal: बीजेपी उम्मीदवारों की सूची (चयनित)

विधानसभा सीट उम्मीदवार
कूचबिहार उत्तर (SC) सुकुमार रॉय
सीतलकुची (SC) सावित्री बर्मन
दिनहाटा अजय रॉय
तूफानगंज मालती रावा रॉय
कुमारग्राम (ST) मनोज कुमार ओरांव
कालचिनी (ST) विशाल लामा
अलीपुरद्वार परितोष दास
फालाकाटा (SC) दीपक बर्मन
डाबग्राम-फूलबाड़ी शिखा चटर्जी
नागराकाटा (ST) पूना भेंगरा
माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी आनंदमय बर्मन
सिलीगुड़ी डॉ. शंकर घोष
फांसीदेवा (ST) दुर्गा मुर्मू
गोलपोखर सरजीत बिस्वास
चाकुलिया मनोज जैन
करणदिघी बिराज बिस्वास
कालियागंज (SC) उत्पल महाराज
रायगंज कौशिक चौधरी
कुशमंडी (SC) तापस चंद्र रॉय
कुमारगंज सुवेंदु सरकार
बालुरघाट बिद्युत रॉय
तपन (ST) बुधराई टुडू
गंगारामपुर (SC) सत्येंद्र नाथ राय
हरिरामपुर देबब्रत मजूमदार
हबीबपुर (ST) जोएल मुर्मू
गाज़ोल (SC) चिन्मय देब बर्मन
चंचल रतन दास
मालतीपुर आशीष दास
रतुआ अभिषेक सिंघानिया
मानिकचक गौर चंद्र मंडल
मालदा (SC) गोपाल चंद्र साहा
मोथाबाड़ी निबारन घोष
सुजापुर अभिराज चौधरी
सुती महाबीर घोष
रघुनाथगंज सुरजीत पोद्दार
लालगोला अमर कुमार दास
भगवानगोला भास्कर सरकार
मुर्शिदाबाद गौरी शंकर घोष
रेजिनगर बापन घोष
बेलडांगा भरत कुमार झवर
बहरामपुर सुब्रत मित्रा
हरिहरपाड़ा तन्मय बिस्वास
नउदा राणा मंडल
डोमकल नंद दुलाल पाल
जलंगी नबा कुमार सरकार
करीमपुर समरेंद्रनाथ घोष
पलासीपाड़ा अनिमा दत्ता
कालीगंज बापन घोष

प्रमुख हाई-प्रोफाइल सीटें

सीट उम्मीदवार
भबानीपुर सुवेंदु अधिकारी
नंदीग्राम सुवेंदु अधिकारी
रासबिहारी स्वपन दास गुप्ता
खड़गपुर सदर दिलीप घोष
आसनसोल दक्षिण अग्निमित्रा पॉल
बोलपुर दिलीप कुमार घोष

 

BJP Released List of 144 Candidates for Bengal: मुर्शिदाबाद सीट चर्चा में

मुर्शिदाबाद सीट से बीजेपी ने गौरी शंकर घोष को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट इन दिनों खास चर्चा में है क्योंकि टीएमसी के बागी विधायक हुमायूं कबीर यहां नई बाबरी मस्जिद बनवा रहे हैं और उन्होंने अपनी अलग राजनीतिक पार्टी भी बना ली है। BJP Released List of 144

Read More : बिजली बिल समाधान योजना के नाम पर साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील  


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार