रायपुर; 16 मार्च । Cyber fraud electricity bill : छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी ने उपभोक्ताओं से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के नाम पर हो रहे साइबर ठगी के प्रयासों से सतर्क रहने की अपील की है।
समाधान योजना से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी
Cyber fraud electricity bill : कंपनी के एमडी भीम सिंह ने कहा कि कई उपभोक्ता आर्थिक कारणों से समय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाते, जिससे सरचार्ज बढ़ने के कारण बकाया राशि अधिक हो जाती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह समाधान योजना शुरू की है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
एपीके फाइल को डाउनलोड न करें
Cyber fraud electricity bill : उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के पंजीयन या बिजली बिल भुगतान से संबंधित किसी भी प्रक्रिया के लिए अनजान व्हाट्सएप, ई-मेल या एसएमएस में आए लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। पॉवर कंपनी उपभोक्ताओं को इस तरह के लिंक या फाइल नहीं भेजती है।
पंजीयन आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप या विद्युत कार्यालय में कराया
Cyber fraud electricity bill : कंपनी के अनुसार उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार एकमुश्त या किस्तों में बकाया बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन आवश्यक है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप या नजदीकी विद्युत कार्यालय में जाकर कराया जा सकता है।
पंजीयन राशि का भुगतान मोर बिजली ऐप,एटीपी सेंटर किया जा सकता
Cyber fraud electricity bill : पॉवर कंपनी ने बताया कि पंजीयन राशि का भुगतान केवल मोर बिजली ऐप, एटीपी सेंटर और संबंधित विद्युत कार्यालय के माध्यम से ही किया जा सकता है। किसी भी कर्मचारी को नकद भुगतान करने से बचने की सलाह दी गई है।
टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं
Cyber fraud electricity bill : कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि उसके सभी आधिकारिक संदेश “सीएसपीडीसीएल-एस” सेंडर आईडी से ही भेजे जाते हैं। यदि किसी अन्य आईडी से संदेश प्राप्त होता है तो उसे संदिग्ध माना जाए। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए उपभोक्ता केंद्रीकृत कॉल सेंटर के टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं या अपने नजदीकी कार्यालय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Cyber fraud electricity bill : थोड़ी सावधानी से साइबर ठगी से बचा जा सकता है
पॉवर कंपनी ने कहा है कि सतर्कता ही समझदारी है और थोड़ी सावधानी बरतकर साइबर ठगी से आसानी से बचा जा सकता है।
Read More : बिना चूल्हे, बिना एलपीजी गैस के भी तैयार होने वाले 15 देसी और स्वादिष्ट व्यंजन
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार















