Dhurandhar 2 Trailer Released: लयारी की गलियों में फिर गूंजेगी गोलियों की गूंज, कराची के अंडरवर्ल्ड में नई जंग

Dhurandhar 2 Trailer Released
Dhurandhar 2 Trailer Released

मनोरंजन: Dhurandhar 2 Trailer Released: एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और फिल्म प्रेमियों के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। जियो स्टूडियो ने इस फिल्म का ट्रेलर अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया है।

ट्रेलर में पाकिस्तान के कराची शहर के चर्चित इलाके लयारी की हिंसक पृष्ठभूमि को एक बार फिर पर्दे पर बेहद तीखे और रोमांचक अंदाज में दिखाया गया है।

ट्रेलर की शुरुआत ही खूनखराबे और गैंगवार के माहौल से होती है। कहानी में रहमान डकैत की मौत के बाद पैदा हुई उथल-पुथल को दिखाया गया है, जहां सत्ता और बदले की जंग में लाशों के ढेर लगते नजर आते हैं। इसी अराजक माहौल में उजैर बलूच के किरदार को भी बेहद प्रभावशाली और मजबूत रूप में पेश किया गया है।

Dhurandhar 2 Trailer Released: फिल्म में अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिनके कंधों पर इस खतरनाक हालात को संभालने की जिम्मेदारी है।

ट्रेलर में उनका एक्शन अवतार बेहद दमदार दिखाई देता है। वहीं संजय दत्त का किरदार असलम चौधरी भी अपने रौबदार अंदाज में दुश्मनों को सबक सिखाते नजर आता है। उनका किरदार कहानी में एक अलग ही दबदबा पैदा करता है।

Dhurandhar 2 Trailer Released: पहले पार्ट ने रचा था इतिहास

‘धुरंधर’ का पहला भाग भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता साबित हुआ था। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1350 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर रिकॉर्ड बनाया था।

Dhurandhar 2 Trailer Released: फिल्म में अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए रहमान डकैत के किरदार की खूब प्रशंसा हुई थी। इसके अलावा आर. माधवन और अर्जुन रामपाल के अभिनय को भी दर्शकों ने काफी सराहा था।

संजय दत्त द्वारा निभाया गया असलम चौधरी का किरदार भी काफी चर्चित रहा था और इसकी चर्चा सीमाओं के पार तक पहुंची थी। फिल्म के विषय और पृष्ठभूमि को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी काफी बहस देखने को मिली थी। कराची के लयारी इलाके से जुड़े कई पुराने किस्से और घटनाएं भी फिल्म की रिलीज के बाद फिर चर्चा में आ गए थे।

ओटीटी पर भी छाई रही ‘धुरंधर’

Dhurandhar 2 Trailer Released: बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद ‘धुरंधर’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी बड़ी लोकप्रियता हासिल की थी। फिल्म नेटफ्लिक्स पर लंबे समय तक ट्रेंड करती रही और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। कई देशों में आधिकारिक रिलीज न होने के बावजूद दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता बनी रही।

अब ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। एक्शन, सस्पेंस और दमदार किरदारों से भरपूर यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म प्रेमियों को उम्मीद है कि इसका दूसरा भाग भी पहले की तरह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकता है।

Read More :   ईरानी युद्धपोत की मदद के लिए आगे आया भारत, IRIS Lavan को कोच्चि में डॉकिंग की दी इजाजत

#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार