गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अशोक यादव बने नए स्टेट आईबी चीफ

Big Changes 37 IPS Tranferred in Gujrat
Big Changes 37 IPS Tranferred in Gujrat

गांधीनगर, 6 मार्च ।  Big Changes 37 IPS Tranferred in Gujrat: गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। 

Big Changes 37 IPS Tranferred in Gujrat: यह तबादले और पदस्थापनाएं जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई

गुजरात सरकार के अनुसार यह तबादले और पदस्थापनाएं जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इस बड़े फेरबदल के तहत कई महत्वपूर्ण रेंज और विभागों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि लंबे समय से पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। अब अहमदाबाद में 7 जोन की जगह 8 जोन चालू होंगे। 

अशोक कुमार यादव को गुजरात का नया स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो (स्टेट आईबी) चीफ बनाया गया

Big Changes 37 IPS Tranferred in Gujrat: अहमदाबाद के पुलिस काम को आसान बनाने के लिए एक और जोन बनाया गया है। इस फेरबदल में सबसे अहम नियुक्ति अशोक कुमार यादव की मानी जा रही है।

उन्हें गुजरात का नया स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो (स्टेट आईबी) चीफ बनाया गया है। उनके नेतृत्व में राज्य की खुफिया व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है। गृह विभाग ने कई रेंज के पुलिस प्रमुखों में भी बदलाव किया है।

जारी आदेश के मुताबिक आईपीएस अधिकारी शमशेर सिंह (1991 बैच), जो अब तक पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें अहमदाबाद में निदेशक नागरिक सुरक्षा और कमांडेंट जनरल, होम गार्ड के पद पर नियुक्त किया गया है। 

Big Changes 37 IPS Tranferred in Gujratवहीं आईपीएस अशोक कुमार (2003 बैच), जो राजकोट रेंज में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें गांधीनगर में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी इंटेलिजेंस के पद पर ट्रांसफर किया गया है। 

इसके अलावा, आईपीएस गगनदीप गंभीर (2004 बैच), जो गांधीनगर में पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) के पद पर तैनात थे, उन्हें राज्य निगरानी सेल, गांधीनगर में पुलिस महानिरीक्षक के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Big Changes 37 IPS Tranferred in Gujrat: आईपीएस गौतम एम. परमार (2004 बैच), जो भावनगर रेंज के आईजी थे, उन्हें सीआईडी में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। (आईएएनएस)

Read More :  इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार