राशिफल ; 30 नवंबर । Weekly Horoscope 1st Dec to 7th Dec : लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष लग्नराशि (Aries): आत्मविश्वास में वृद्धि होगी
Weekly Horoscope 1st Dec to 7th Dec : इस सप्ताह की शुरुआत में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन पराक्रम में कमी महसूस कर सकते हैं। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ की संभावना पूरे हफ्ते बनी रहेगी। व्यापारी वर्ग को अच्छे धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक तथा पारिवारिक माहौल सुकूनभरा बना रहेगा। सुखों में वृद्धि हो सकती है।
वृषभ लग्नराशि (Taurus): कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी
Weekly Horoscope 1st Dec to 7th Dec : इस सप्ताह नौकरी कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी तथा अपने अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दैनिक कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे समाचार मिलने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। छोटी दूरी की यात्राओं के योग बन सकते हैं। अचानक किसी प्रकार का लाभ खुशी प्रदान कर सकता है।
मिथुन लग्नराशि (Gemini): भाग्य का साथ कम प्राप्त
Weekly Horoscope 1st Dec to 7th Dec : इस सप्ताह की शुरुआत कुछ उलझनों के साथ हो सकती है। भाग्य का साथ कम प्राप्त होगा। शरीर में आलस्य की अधिकता हो सकती है, जिसके चलते कार्यों में अवरोध मिल सकते हैं, अतः इससे बचें। वैवाहिक तथा पारिवारिक माहौल सुकूनभरा बना रहेगा। सुखों में वृद्धि हो सकती है तथा भोग-विलास से संबंधित चीजों पर खर्चा हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क लग्नराशि (Cancer): पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा
Weekly Horoscope 1st Dec to 7th Dec : इस सप्ताह पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा, जिसके चलते आपके कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में अवरोध आ सकते हैं। मन में उथल-पुथल बनी रहेगी। छात्रों को अपने क्षेत्र में थोड़ी अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ सकती है। संतान से तकलीफ़ हो सकती है। धनलाभ की प्राप्ति संभव है।
सिंह लग्नराशि (Leo): नौकरी कर रहे जातकों को नई उपलब्धियां
Weekly Horoscope 1st Dec to 7th Dec : इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों को नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं तथा नई नौकरी के लिए अच्छे ऑफ़र प्राप्त हो सकते हैं। धनलाभ को लेकर यह हफ्ता अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं तथा अपने मकान में कोई कार्य पूर्ण कर सकते हैं। व्यापारिक वर्ग के लोगों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी।
कन्या लग्नराशि (Virgo): धन की प्राप्ति हो सकती
Weekly Horoscope 1st Dec to 7th Dec : इस सप्ताह रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नया भवन खरीद सकते हैं तथा घर पर किसी प्रकार का खर्चा कर सकते हैं। सप्ताह आर्थिक लाभ को लेकर अच्छा बना रहेगा। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। संतान के लिए समय अच्छा बना रहेगा और पढ़ाई कर रहे छात्रों को उनकी मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा।
तुला लग्नराशि (Libra): धन लाभ को लेकर स्थितियाँ अच्छी
Weekly Horoscope 1st Dec to 7th Dec : इस सप्ताह धन लाभ को लेकर स्थितियाँ अच्छी बनी रह सकती हैं। व्यापार कर रहे लोगों को नए कार्यों के साथ-साथ लाभ होने के पूर्ण आसार हैं। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करेंगे तथा सफलता प्राप्त करेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। इस सप्ताह मुख के रोगों के प्रति सचेत रहें। कई प्रकार के सुखों में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए समय अच्छा बना रहेगा।
वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio): सभी कार्य आसानी से पूर्ण कर लेंगे
Weekly Horoscope 1st Dec to 7th Dec : इस सप्ताह आपका पराक्रम बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा, जिसके चलते आप अपने सभी कार्य आसानी से पूर्ण कर लेंगे। नौकरी तथा व्यापारिक कार्यक्षेत्र में मनमाफिक कार्य और लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होने के योग बन सकते हैं।
धनु लग्नराशि (Sagittarius): नौकरी तथा व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत
Weekly Horoscope 1st Dec to 7th Dec : इस सप्ताह नौकरी तथा व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत जातकों को मनचाही सफलता मिलने से खुशी प्राप्त होगी। किंतु व्यापारी वर्ग को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज़ से हफ्ता ठीक-ठाक रहेगा। भोग-विलास की चीजों पर खर्च होगा। हफ्ते के अंत में यात्रा के योग बनेंगे तथा मानसिक तनाव हो सकता है।
मकर लग्नराशि (Capricorn): सुखों में बढ़ोतरी होगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा
Weekly Horoscope 1st Dec to 7th Dec : इस सप्ताह शारीरिक सुखों में बढ़ोतरी होगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए अच्छा समय रहेगा। धन को लेकर यह हफ्ता बहुत अच्छा रहेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। नौकरी कर रहे जातकों को अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा तथा बॉस आपके काम की तारीफ़ कर सकते हैं। आलस्य बना रह सकता है।
कुंभ लग्नराशि (Aquarius): नौकरी कर रहे लोगों को थोड़ी सावधानी
Weekly Horoscope 1st Dec to 7th Dec : इस सप्ताह नौकरी कर रहे लोगों को थोड़ी सावधानी के साथ समय व्यतीत करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाज़ी से बचें। मन चलायमान बना रहने के कारण कुछ चिंताएँ उत्पन्न हो सकती हैं, अतः नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होने के योग बन सकते हैं। व्यर्थ का खर्च परेशान कर सकता है। यात्राओं के योग बन सकते हैं।
Weekly Horoscope 1st Dec to 7th Dec : मीन लग्नराशि (Pisces): सभी रुके और अटके काम प्रगति पकड़ लेंगे
इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा। सभी रुके और अटके काम प्रगति पकड़ लेंगे। शरीर और मन दोनों से आप स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा अथवा उत्तम समाचार मिलेगा। किसी पर अंधविश्वास न करें। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि बढ़ सकती है। नकारात्मक विचारों तथा क्रोध से बचकर रहना श्रेष्ठ रहेगा।














