रायपुर, 26 सितम्बर । ias vikas shil 13 chief secretary cg : IAS विकास शील छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था के सर्वोच्च पद पर पहुंचे । भारतीय प्रशासनिक सेवा 1994 बैच के इस अफसर को राज्य का 13वें मुख्य सचिव होंगे; 30 सितंबर को पद भार लेंगे । छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकास शील को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।
नियुक्ति की दौड़ में चार वरिष्ठ IAS
ias vikas shil 13 chief secretary cg : इस नियुक्ति की दौड़ में चार वरिष्ठ IAS अधिकारियों रेणु गोनेला पिल्ले, सुब्रत साहू, अमित अग्रवाल और मनोज कुमार पिंगुआ के नाम भी शामिल थे वरिष्ठ आईएएस विकास शील ने इन सबको को पीछे छोड़ हुए यह पद हासिल किया है।
विकासशील छत्तीसगढ़ कैडर के IAS
ias vikas shil 13 chief secretary cg : विकासशील छत्तीसगढ़ कैडर के IAS हैं, लेकिन वे लंबे समय से प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार के लिए सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें राज्य से लेकर केंद्र की नौकरशाही में अनुभवी और कर्मठ अधिकारी माना जाता है।
सबसे लंबा कार्यकाल अमिताभ जैन का रहा
ias vikas shil 13 chief secretary cg : सबसे लंबा कार्यकाल अमिताभ जैन का रहा है, जिन्होंने चार साल 10 महीने तक यह जिम्मेदारी संभाली। उनके बाद विवेक ढांड ने 3 साल 11 महीने तक पद पर काम किया था। वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं।
उसी दिन 30 सितंबर शाम को विकास शील को औपचारिक रूप से पदभार सौंपेंगे। परंपरा के अनुसार, जिस दिन नया मुख्य सचिव पदभार ग्रहण करता है, उस दिन कोई बड़ी मीटिंग नहीं होती। सिर्फ मुख्यमंत्री से मुलाकात होती है। इसके बाद अगले दिन मंत्रालय में अफसरों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की जाएगी।
ias vikas shil 13 chief secretary cg : 3 साल 9 महीने का होगा कार्यकाल
नए मुख्य सचिव विकास शील का जन्म जून 1969 में हुआ था। इस हिसाब से जून 2029 में वे 60 साल के होंगे। यानी 30 सितंबर को पदभार ग्रहण करने के बाद वे करीब 3 साल 9 महीने तक मुख्य सचिव रहेंगे। लंबे कार्यकाल की दृष्टि से वे छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्य सचिव होंगे।
विकासशील की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबा कार्यकाल मिलने के कारण उनसे शासन की योजनाओं और नीतियों को निरंतरता और स्थायित्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।