5 किलोग्राम के 2 IED बरामद, सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय

IED
5 किलोग्राम के 2 IED बरामद, सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय

बीजापुर ,नवीन कुमार लाटकर। आज जिला बीजापुर BDS की टीम थाना मिरतूर से कैंप तिमेनार तक डी माइनिंग पर निकली थी। बेचापाल बड़े मुंडा तालाब टेकरी के पास 5 किलोग्राम के 2 IED बरामद किया गया। BDS बीजापुर की टीम द्वारा दोनों IED को मौके पर सुरक्षित निष्क्रिय किया गया।माओवादियों द्वारा सुरक्षा पार्टी को नुकसान पहुँचाने की नीयत से मिरतूर- तिमेनार मार्ग में IED लगाया गया था, सुरक्षा बलो द्वारा माओवादियों के नापाक मंसूबो को विफल किया गया।