रायपुर l प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था “वक्ता मंच” द्वारा 16 नवंबर की रात रायपुर के सुंदर नगर स्थित प्रशामक देख रेख गृह (वृद्धाश्रम) में खुशियों वाली दीवाली का आयोजन किया गया l इस अवसर पर बडी संख्या में राजधानी के साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे l वक्ता मंच ने पूरे परिसर को रोशनी से सुसज्जित किया l आश्रम में निवासरत बुजुर्गों को मिठाईयाँ , फल व उपहार भेंट किये गये l आयोजन के दौरान उपस्थित प्रबुद्धजनो ने कविताएँ सुनाकर सबको दीप पर्व की शुभकामनाएं प्रदान की l कार्यक्रम का समापन आतिशबाजी के साथ किया गया l इस अवसर पर प्रशामक देख रेख गृह की संचालिका ममता शर्मा, प्रीति शर्मा, कामिनी देवांगन,नीलम अग्रवाल, वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते, संयोजक शुभम साहू के साथ रोहिताश त्रिपाठी, विभाष झा,जागृति मिश्रा, चंद्रकला त्रिपाठी, शिवानी मैत्रा, डॉ. कमल वर्मा, टुमीन साहू, सरस्वती साहू, डॉ उमा स्वामी, संतोष धीवर, डॉ इंद्रदेव यदु, मो. हुसैन, यशवंत यदु ‘यश’, विवेक बेहरा, कुलदीप चंदेल, राजाराम रसिक, संजय देवांगन, सूर्यकांत प्रचंड, मन्नूलाल यदु, राजेंद्र रायपुरी, संतोष धीवर,आशीष शुक्ला, मानसी शर्मा, बलजीत कौर सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे l उल्लेखनीय है कि वक्ता मंच द्वारा विगत 3 दशकों से सार्थक दीवाली का आयोजन जारी है l कार्यक्रम के अंत मे लोकतंत्र के महापर्व में सबसे मतदान करने की अपील की गई l
RECENT NEWS
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग”...
रायपुर, 17 जून 2026: Yoga Day on Yoga for Healthy Life theme: 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम...
भाजपा किसान मोर्चा के सूरजपुर जिला प्रभारी बने अनूप गुप्ता, कार्यकर्ताओं में हर्ष
बलरामपुर: 17/06/2026: Anup Gupta appointed as: बलरामपुर जिले के पूर्वी वाड्रफनगर क्षेत्र एवं प्रतापपुर विधानसभा के संघर्षशील भाजपा नेता तथा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश...
जैविक खेती से गांव होंगे समृद्ध, किसान बनेंगे आत्मनिर्भर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर: 17 जून 2026: Jaivik Kheti Karyashala: उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में कृषि विभाग की...
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं – राज्यपाल रमेन डेका
रायपुर, 16 जून 2026: Samarth Bharat Conclave 2026: राज्यपाल रमेन डेका आज डॉ सी.वी. रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर एवं आईसेक्ट इंडिया ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान...
गोशालाएं बनेंगी ग्रामीण उद्योगों का नया केंद्र, हर जिले को मिलेगी अपनी पहचान
लखनऊ, 16 जून (आईएएनएस)। gaushalayein gramin : उत्तर प्रदेश में गो संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन से जोड़ने की दिशा में योगी...
















