9 मई रविवार का राशिफल

मेष
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभफलदायक साबित होगा। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना है। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहें तो कदापि न लें। ग्रहों की दशा बता रही है कि आज का लिया गया ऋण उतार पाना बेहद मुश्किल है। आज आपको पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए मित्र भी बनेंगे। आज जीवनसाथी की ओर से भरपूर सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज भाग्‍य 86 फीसदी साथ देगा।

वृषभ
आज का दिन वृष राशि वालों के लिए थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण हो सकता है और आज कुछ कार्यों को पूरा करने में आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का डर है। आज किसी महत्‍वपूर्ण मामले में आपको निर्णय लेना पड़ सकता है चाहे वह संतान से जुड़ा हो या फिर भाई-बहनों से। आज का दिन निवेश करने के लिए अच्‍छा है। भविष्‍य में आपको पूरा लाभ होगा। शाम के वक्‍त किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाना हो सकता है। इसमें आपको सोशल डिस्‍टेंसिंग का ध्‍यान रखना जरूरी है। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चे वाला साबित हो सकता है। आपको गैर जरूरी खर्चों को रोकना चाहिए। भविष्‍य में ये पैसे ही आपके काम आएंगे। यदि आप किसी रोग से पीड़ित हैं तो आज तकलीफ में वृद्धि हो सकती है। आज के दिन किसी प्रकार सामाजिक क्रिया कलापों में व्यवधान उपस्थित हो सकता है। शाम के वक्‍त कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रुचि सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलने आपका काम में मन लगेगा। गाने बजाने तथा संगीत में रुचि बढ़ेगी। आज भाग्‍य 56 फीसदी साथ देगा।

कर्क
सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन भाग्य की दृष्टि से उत्तम रहेगा। आपको परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। आज संतान कोई ऐसा कार्य करेगी कि आपको उस पर गर्व होगा। आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज आपको किसी अपने की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है। ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं सहयोग मिलेगा। आज भौतिक सुविधाओं की प्राप्ति के लिए धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर विशेष ध्यान दें। घर से बाहर बिल्‍कुन जाएं। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

सिंह
आज का दिन मिश्रित फलकारक है और आपको कुछ मामलों में सफलता प्राप्‍त होगी तो कुछ मामलों में अशांति और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्द्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से किसी बात पर विवाद होने की आशंका है। बेहतर होगा कि किसी बात को अधिक तूल न दें। मधुरवाणी का प्रयोग करें। आंखों से संबंधित कोई कष्ट में आज सुधार होने की उम्‍मीद है। भाग्‍य 62 फीसदी साथ देगा।

कन्या
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके कार्य पूर्ण होंगे। आज आप में निर्भीकता का भाव रहेगा और साहसपूर्वक कठिन कार्यों को पूरा कर लेंगे। आज आपको माता-पिता की ओर से किसी विषय पर पूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पत्नी को किसी प्रकार के शारीरिक कष्ट की वजह से कुछ परेशान रहेंगे। व्यर्थ व्यय से संभकलर चलने की जरूरत है। आज आप दूसरों के परोपकार में लगे रहेंगे, लेकिन लोग इसका गलत अर्थ भी निकाल सकते हैं। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।

तुला
ग्रहों की दशा के अनुसार आज का दिन आपके लिए अधिक सुखद है और आपके अधिकार और सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आज आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आप अपने गुरु के प्रति सच्‍ची निष्‍ठा के साथ कार्य करेंगे। आज नए कार्यों में निवेश करने की जरूरत हो तो दिल खोलकर करें। आपको इसमें पूरा लाभ होगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशान कर देने वाला हो सकता है। किसी कारण से मन अशांत और परेशान करने वाला रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं और आपको निराशा हो सकती है। शाम तक स्थिति में सुधार होने की उम्‍मीद है। आप अपने धैर्य और प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद, विवाद लंबित है तो उसमें सफलता प्राप्‍त होगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

धनु
आज का दिन आपके लिए विशेष परिणाम देने वाला साबित होगा। आज आपकी विद्या और ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके अन्दर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। मगर सभी लोगों के साथ एक उचित दूरी बनाकर कार्य करें। भाग्य की ओर से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शाम को किसी कारण से पेट में दर्द हो सकता है। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

मकर
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ ऐसे अनावश्यक खर्चों का भी सामना करना पड़ सकता है जो आपके बजट में नहीं आते। मगर मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा और रुके कार्य पूर्ण होने से आपको लाभ होगा। किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े तो बिना झिझक के करिए आपको लाभ होने की पूरी उम्‍मीद है। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आज आप बुद्धि और विवेक से नई-नई खोज करेंगे और आपको इसमें लाभ भी होगा। आज रोजगार की दिशा में आपके द्वारा किए जाने वाले प्रयासों में सफलता प्राप्‍त होगी। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आज कोई अपना भी आपको धोखा दे सकता है। सावधान रहें। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। शाम को किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कहीं जाने से पहले सोशल डिस्‍टेंसिंग के सभी नियमों का पालन करें। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

मीन
आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से संबंधित कोई विवाद हल हो सकता है। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा और लाभ होगा। रात्रि में परिजनों के साथ अच्‍छा वक्‍त बीतेगा और परिवार में सहयोग की भावना रहेगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here