50 हजार के ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 15060 के स्तर पर

मुंबई
आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 159.12 अंकों (0.32 फीसदी) की तेजी के साथ 50061.76 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.50 अंक (0.20 फीसदी) ऊपर 15060.70 के स्तर पर खुला। आज 1133 शेयरों में तेजी आई, 304 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 64 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। अवकाश के कारण कम कारोबारी दिवस वाले पिछले सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स में 473.92 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट आई।

वैश्विक बाजारों का हाल
बुधवार को अमेरिका का बाजार डाउ जोंस 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 164.62 अंक नीचे 33,896 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 3.90 अंक नीचे 13,299.70 पर बंद हुआ। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। जापान का निक्केई इंडेक्स नौ अंक ऊपर 28,053 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 13 अंकों की गिरावट के साथ 3,497 पर बना है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 238 अंक नीचे 28,351 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 19 अंकों की गिरावट के साथ 3,154 पर आ गया है।  

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here