4 मई मंगलवार का राशिफल

मेष:

आज चंद्रमा के शुभ प्रभाव की वजह से आपकी राशि में लाभदायी योग बन रहे हैं। शाम को 5 बजे तक कोई खास डील फाइनल हो सकती है। सरकार की तरफ से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। आज आपको नौकरी और व्‍यापार के मामलों में भी सफलता प्राप्‍त हो सकती है। समाज में शुभ व्यय होगा और ऐसा करने से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। परिवार में सुख समृद्धि आएगी। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज आपका मन नई योजनाओं को बनाने में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा करने के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन आपको सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियमों का पालन करना चाहिए। कानूनी विवाद में सफलता मिलने के योग हैं और स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्द्ध में उलझन रहेगी, लेकिन आप अपने कार्यों को निपटाने में सफल रहेंगे। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे और मनोरथ सिद्ध होगी। आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:

आपकी राशि वालों के लिए आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्टिक काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वही करने को मिलेगा और आप उसमें अच्‍छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आज के दिन आप कुछ समय निकालकर रिलैक्‍स भी कर पाएंगे। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। आज भाग्‍य 81 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज का दिन काफी शुभ है और आपको बेहतर परिणाम प्राप्‍त होंगे। आपका आज का दिन दूसरों की मदद करने में निकलेगा। उसका फल भी आपको निकट भविष्‍य में प्राप्‍त होगा। आज आपके काफी अधूरे काम भी निपट जाएंगे और महत्वपूर्ण चर्चाएं भी होंगी। ऑफिस में आज आपको लाभ प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। आप जैसा चाहते हैं ऑफिस में आपको वैसा ही माहौल मिलेगा। आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह में जाना पड़ सकता है। मगर सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करें। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।
सिंह:

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्‍यस्‍त रहने वाला है। धर्म-कर्म के मामले में आपकी रुचि काफी बढ़ेगी। इसी व्‍यस्‍तता में पढ़ाई -लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा। मन प्रसन्‍न रहेगा और कहीं से रुके धन की प्राप्ति होने से काम पूरे होंगे। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।
कन्या:

आज का दिन आपके लिए हर मामले में सतर्क रहने वाला है। व्यवहार में संयम और सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए तो ही बेहतर होगा। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात के समय कोई व्‍यक्ति आपसे किसी प्रकार मदद मांग सकता है। खुद को सुरक्षित रखते हुए जो हो सके संभव मदद कर दें। आज भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।
तुला:

शुक्र के स्‍वामित्‍व वाली तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला हो सकता है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। मगर आपकी समझ बूझ उनके इरादों को कामयाब नहीं होने देगी। दोस्‍तों की ओर से आज आपको कोई विशेष मदद मिल सकती है। आज भाग्‍य 56 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन काफी बेहतरीन हो सकता है। आजीविका के मामले में आज आपको सफलता प्राप्‍त होगी। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, इसलिए प्रयत्‍नशील रहें। परिवार में सुख शान्ति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। सभी लोग आपस में एक-दूसरे की मदद करेंगे और वक्‍त पड़ने पर पूरा साथ देंगे। नौकरी या व्यापार के मामले में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
धनु:

धनु राशि वालों को आज विशेष सावधानी के साथ हर चीज को हैंडल करने की जरूरत है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं तो आपको लाभ होगा। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। मौके का फायदा लें। आज भाग्‍य 81 फीसदी साथ देगा।
मकर:

मकर राशि के लोगों के लिए आजका दिन सामान्य है। परिवार के साथ घर में रहें और सुरक्ष‍ित रहें। बहुत ही जरूरी काम हो तो ही बाहर जाएं। भागीदारी में या फिर साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है कि आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। आज आपको बच्‍चे की पढ़ाई में विशेष रूप से ध्‍यान देने की जरूरत है। वर्तमान हालातों में बच्‍चों को आपकी सबसे ज्‍यादा जरूरत है। आज भाग्‍य 72 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:

आज का दिन आपके लिए सेहत के प्रति सतर्क रहने वाला है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खानपान में लापरवाही न बरतें। बाहर जाने से पहले सभी जरूरी बातों का ध्‍यान रखें और नियमों का पालन करें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझकर करें। आज भाग्‍य 74 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज का दिन आपको शुभ फल देने वाला है और आज के दिन लाभदायी परिणाम प्राप्‍त होंगे। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी के साथ बहस और विवाद में पड़ने से बचें। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता करें। आज भाग्‍य 71 फीसदी साथ देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here