29 मई शनिवार का राशिफल

मेष राशिफल – आज आपके जन्म स्थान से नवम चन्द्रमा तथा दशम शनि, मंगल का योग बना हुआ है। अतः प्रयास करके सभी आवश्यक कार्य निपटा लें। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में विरोधी परेशानी पैदा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। सायंकाल के समय अतिथियों के आगमन से खर्चा बढ़ेगा। अच्छे परिणाम के लिए रुद्राभिषेक सोमवार को कराते रहें।

वृष राशिफल – आज राशि का स्वामी शुक्र-बुध के साथ एकादश भाव में कोई नई परेशानी पैदा करेगा। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए खानपान पर विशेष नियंत्रण रखें। कला व साहित्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े-बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक शुभ कार्य में खर्चा होगा, जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

मिथुन राशिफल – द्वादश भाव में वृष राशि का राहू और नवम भाग्य भाव में बृहस्पति होने के कारण आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे, तो सफलता मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, आज समाप्त हो जाएगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक समाचार मिलेगा।

कर्क राशिफल -आज नौकरी, व्यवसाय व राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति की स्थिति रहेगी। बड़े-बुजुर्ग कार्यक्षेत्र में हरेक प्रकार की मदद करेंगे। खर्चों में कटौती करें, नहीं तो कष्ट उठाना पड़ सकता है। कला-क्रीड़ा व साहित्य के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होने की संभावना है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक पुत्र व पुत्री के लिए विवाह के रिश्ते आएंगे।

सिंह राशिफल -दिन के पूर्वार्द्ध में पारिवारिक जीवन में कुछ खटपट रहेगी। साहस और धैर्य से काम लेना होगा, किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में प्रगति की बहुत संभावनाएं हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। लेनदारियां वापस आने का समय है। सायंकाल में दूर या पास की यात्रा का योग है।

कन्या-राशिफल आज आपकी राशि का स्वामी बुध दशम भाव में संचार कर रहा है। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर भी कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। सायंकाल के समय व्यापार में कुछ की आशा बंधेगी, जिसका आपको आगे चलकर अत्यंत फायदा होगा।

तुला राशिफल – धनु राशि का चन्द्रमा तृतीय भाव में आज पराक्रम आैर धन में वृद्धि करेगा। अदालती मामलों में विजय होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ होगा। संतान की सफलता के समाचार से आप आनंदित होंगे। सायंकाल के समय किसी नए कार्य का आरंभ होगा। समाज में आपको सम्मान मिलेगा। दिन आपका अच्छा व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशिफल – राशि का स्वामी मंगल मिथुन राशि पर और चन्द्रमा धनु राशि अपने भाव में संचार कर रहा है। आज आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम और साहस की आवश्यकता है। आज शत्रु पक्ष कमजोर होगा।

धनु राशिफल – आज आपको संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। नए-नए खर्चे निकल कर सामने आएंगे। कोई झूठा आरोप भी आप पर लग सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यंत यात्रा का योग है, उसमें खास कर चौकन्ने रहें। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। व्यवसाय में आपको लाभ होगा।

मकर राशिफल – आपकी राशि का स्वामी शनि प्रथम भाव में और राशि से द्वितीय भाव कुंभ राशि का गुरु आज आपको सुव्यवस्था का कोई कार्य सौंपेगा। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में सम्मान मिलेगा। सिंह राशि वाला कोई व्यक्ति आपके सामने कोई प्रस्ताव रखे, तो उसे अस्वीकार कर दें।

कुंभ राशिफल – चन्द्रमा एकादश भाव में धनुः राशि पर संचार कर रहा है। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्जा भी लेना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यों में दौड़ -धूप रहेगी। आप अपनी कार्यकुशलता से औरों को प्रभावित करेंगे। सायंकाल के समय कोई विशेष कार्य निपट जाने से उत्साह बढ़ेगा।

मीन राशिफल – राशि का स्वामी कुंभ में तथा दशम राज्य प्रमुख त्रिकोण भाव में चन्द्रमा राज्य विजय कारक है। आज आप अपने प्रतिद्वन्दियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। परिवार में भी आपके प्रति प्रेम और आदर की भावन बढ़ेगी। देव, गुरु और ब्राह्मणों के प्रति भक्ति भावना में इच्छित कार्यों की सफलता में चल रहा व्यवधान समाप्त हो जाएगा। रात्रि के समय किसी मंगल कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here