23 मई रविवार का राशिफल

मेष:

राशि का स्वामी मंगल-पापग्रहों की संगति में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है। सायंकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट होगी आमोद-प्रमोद में समय बीतेगा। भाग्य 77 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:

आज का दिन संतोष और शांतिप्रद रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता की तरफ से काई लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिनसे आपका कुछ वाद-विवाद हो सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य 62 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:

आज किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा, ध्यान रखें। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। शाम तक कोई रुका कार्य पूरा हो सकता है। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। भाग्य 68 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

चंद्रमा तृतीय भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:

राशी का स्वामी सूर्य शत्रु ग्रहों के साथ संयोग बनाया हुआ है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। कुछ लोगों को आंखों में तकलीफ हो सकती है अथवा अनिद्रा की परेशानी हो सकती है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। भाग्य 74 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:

राशि स्वामी बुध सुख की वृद्धि कर रहा हैं। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ कामों में खर्चे हो सकते हैं, जिससे आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:

आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। आज व्यापार में धन लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विरोधी परास्त होंगे। आप कोई यात्रा करने का  मन बना रहे थे वो किसी कारण से स्थगित हो जाएगी। प्रणय संबंध मजबूत होंगे। भाग्य 83 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।
वृश्चिक:

आपकी राशि से सप्तम-अष्टम त्रिग्रही योग अभी कुछ दिन और चलेगा। फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार हो सकते हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर से इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत हो सकता है। शरीर को थोड़ा आराम दें तो बेहतर होगा। कामकाज में भी अरुचि और उलझन रहेगी।

धनु:

आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग और और लाभ हो सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य 73 प्रतिशत आपके पक्ष में है।
मकर:

आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। सहकर्मियों और सहयोगियों से आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सायंकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें तो बेहतर होगा। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बन रहा है। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ:

आज आपके स्वास्थ्य सुख में कुछ गिरावट आ सकती है। वाद-विवाद होने की आशंका है, धैर्य से काम लें। विरोधियों से परेशानी हो सकती है। किसी विपरीत समाचार के कारण अकस्मात यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई अटका और अधूरा काम आज कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तालमेल और प्रेम बना रहेगा। भाग्य 69 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:

आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता और उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें क्योंकि संबंध खराब होने की आशंका है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का त्रिकोण योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है। इसलिए सतर्क रहें। भाग्य 73 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here