23 जून बुधवार का राशिफल

मेष:

आपके लिए आज का दिन धन लाभ वाला रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में आप जो भी योजना बनाएंगे उसे दोपहर तक पूर्ण कर लेंगे लेकिन आज धन संबंधित लाभ पाने के लिए किसी की सहायता की आवश्यकता भी पड़ेगी इसलिए स्वभाव में नरमी रखें। दोपहर के बाद व्यवसायिक यात्रा अथवा पर्यटन की योजना बनेगी लेकिन आज व्यस्तता अधिक रहने पर संभव नही हो सकेगा। किसी बहुप्रतिक्षित शुभ परिणाम से भी हर्ष होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:

पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। परिजन आवश्यक सामग्री की सारणी बनाकर कुछ समय के लिए दुविधा में डालेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। घर में अथवा कार्यक्षेत्र पर धन को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। सेहत उत्तम रहेगी। व्यापार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। सायंकाल के समय जीवनसाथी व बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग है। घूमने-फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी पा सकते हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:

आज के दिन आपके स्वभाव में आलस्य और लापरवाही दोनो रहने के कारण आस पास के लोगो को असुविधा हो सकती है। आपके मुंह पर लोग स्वार्थ वश मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन पीछे से जो गलती आपने नहीं की उसका भी दोष लगाएंगे, फिर भी आप इन सबसे बेपरवाह होकर अपने मे मस्त रहेंगे। कार्य व्यवसाय को लेकर मानसिक चिंता रहेगी लेकिन साधनों की कमी के चलते मन मारकर रहना पड़ेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

आज जो भी काम आप करेंगे सरलता बन जाएगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। नौकरी वाले जातकों को अधिकारियों के कोप भाजन बन सकते हैं। सिर दर्द को छोड़ स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अनावश्यक खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है, अन्यथा आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। जमीन-जायदाद की सौदेबाजी करने से पहले उसके सारे वैधानिक दस्तावेजों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:

आज का दिन आपको पिछले कुछ दिनों से चल रही मानसिक दुविधा में राहत प्रदान करेगा। कार्य व्यवसाय से दिन के आरंभ में तसल्ली देने वाले समाचार मिलेंगे फिर भी आर्थिक निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करें, धन फंसने की आशंका है। सहकर्मियों की मनमाना व्यवहार कुछ समय के लिए असहज करेगा, मामूली झड़प भी हो सकती है। धन लाभ सायंकाल के आस-पास अकस्मात होने से खर्च निकाल लेंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:

परिवार का वातावरण आज अन्य दिनों की तुलना में शांत रहेगा। किसी के ऊपर भार डालने का प्रयास ना करें अशांति फैल सकती है। पुराने मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा सेहत नरम रहेगी। दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा। आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। सांसारिक सुख भोग व सम्मान में वृद्धि होगी। सायंकाल में किसी विद्वान प्रशासक से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:

आज का दिन मिलाजुला प्रभाव रखेगा। काम का भार भी आज कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें। आपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम निकालना होगा। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यावसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी न हो, इसका ध्यान रखें अन्यथा आप ही परेशान होंगे। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

आज की परिस्थिति हानिकारक बन रही है घर एवं बाहर विवेक से काम लें अन्यथा जहां से लाभ की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वहां से भी अकस्मात निराश होना पड़ सकता है। आज आप जल्दी से परिश्रम करने के लिए तत्पर नही होंगे। इसके विपरीत मौज-शौक के लिए हर समय तैयार मिलेंगे। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी आपकी अनदेखी से बिगड़ सकते हैं। अपने हित के लिए अन्य को परेशान ना करें अन्यथा अकेले रह जाएंगे। धन लाभ सायंकाल के समय होगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:

आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। छात्र अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिजन अथवा स्वयं के स्वास्थ्य में गिरावट अनुभव होगी। सायंकाल का समय पाठ पूजा व किसी धार्मिक अनुष्ठान में व्यतीत होगा। परिवार की महिलाओं अथवा बुजुर्ग से अनजाने में हानि हो सकती है, क्रोध ना करें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:

आज का दिन आपको अवश्य की कुछ ना कुछ यादगार पल देगा। आपको कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। व्यवसायियों को व्यापार से धन की आमद रुक रुक कर होती रहेगी लेकिन आर्थिक मामलों में आज किसी भी प्रकार की जोर-जबरदस्ती ना करें। आपकी सोची सभी योजनाएं पूर्ण होने में संदेह रहेगा लेकिन जितने कार्य पूर्ण होंगे उनसे संतोषजनक लाभ अर्जित कर लेंगे। कोई पुरानी महिला मित्र से अकस्मात् धन लाभ का हर्ष हो सकता है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। अति आवश्यक कार्य को प्राथमिकता दें। कार्यक्षेत्र में दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। आज आप परिजन एवं मित्र रिश्तेदारों की भावनाओं को समझेंगे फिर भी किसी कार्य अथवा इच्छा पूर्ति में विलंब होने पर नाराजगी देखनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय अनाचाही यात्रा का योग बन रहा है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

आज सुबह से ही घर व कार्यक्षेत्र के जरूरी कार्यों के लकर भागदौड़ रहेगी। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। सभी कार्य सरलता पूर्वक हो जाने पर पिता व उच्चाधिकारियों से शाबासी मिलेगी। अपनी उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार का आज भी आपको लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा लेकिन भागदौड़ के कारण थकान से परेशानी हो सकती है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here