16जून बुधवार का राशिफल

मेष:

आज के दिन परिस्थितियां कुछ राहत वाली रहेंगी। लेकिन आपका अकड़ू स्वभाव शांत हुए विवाद को फिर ताजा कर सकता है, इससे घर के बुजुर्गों से सतर्क रहें अन्यथा कड़वी बाते सुनने को मिल सकती हैं। कार्य व्यवसाय में थोड़े परिश्रम के बाद दोपहर बाद से धन की आमद शुरू हो जाएगी, जो रुक रुक कर पूरे दिन चलती रहेगी। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन नुकसान दायक रहेगी। कंजूस प्रवृति रहने के कारण खर्च भी हिसाब से करेंगे। सेहत सामान्य ही रहेगी थोड़ा मानसिक दबाव अनुभव होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:

आज का दिन मिश्रित फलकारक रहेगा। दिन के आरंभ में ही किसी छोटी सी गलती के कारण घरवालों से कहासुनी हो सकती है। इसके बाद भी शांति नही मिलेगी रही सही कसर कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी के ऊपर निकाल देंगे। आज आपके साथ लोग केवल काम के लिए ही व्यवहार करेंगे। पारिवारिक संबंधो को जोड़कर रखने का प्रयास करें। सरकारी अथवा किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद संबंधित कार्य संभव आज टालें। घर में किसी सदस्य की दवा पर खर्च हो सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा, जिससे नई योजना की तरफ ध्यान देंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:

आज का दिन आपको आकस्मिक धन लाभ करा कर आश्चर्यचकित करेगा। दिन के पूर्वार्ध से ही शुभ संकेत मिलने लगेंगे लेकिन स्थिति स्पष्ट ना होने के कारण दुविधा में पड़ सकते हैं। दोपहर बाद किसी पुराने व्यवहार से धन लाभ होगा। आवश्यकता के समय पर होने से मन अधिक प्रसन्न रहेगा। आपका व्यवहार अन्य लोगों के लिए सहायक रहेगा लेकिन सोच-विचार कर ही किसी की बातों पर विश्वास करें, धोखा हो सकता है। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। पारिवारिक वातावरण भी परिजनों की मांग मान लेने से प्रसन्न रहेग। भाग्‍य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:

आज का दिन आपके लिए साधारण रहेगा। दिन का पहला भाग किसी ना किसी कारण अशांत रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आरंभ में व्यवधान आने से परेशान रहेंगे लेकिन दोपहर के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। धन लाभ आशा के अनुरूप होगा। नौकरी वालों से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेंगे लेकिन मन की इच्छा आज प्रकट ना करें, निराशा मिलेगी। सरकारी कार्य मे कागजी कमी रुकावट डाल सकती है। आपका हृदय नरम रहेगा अपना काम छोड़कर अन्य की सहायता करेंगे। परिजनों से संबंध ठीक होंगे। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:

आज के दिन धैर्य रखने की आवश्यकता है। आपके अधिकांश कार्य बनते-बनते बिगड़ने से मन मे नकारात्मक भाव उत्पन्न हो सकते हैं। आप जहां से लाभ की संभावनाए लगाए रहेंगे वहां से ही अशुभ समाचार मिलने से मन दुखी होगा। कारोबार में आज जोखिम भूलकर भी ना लें और ना ही किसी से उधार संबंधित व्यवहार करें। पारिवारिक वातावरण भी आज अस्त-व्यस्त ही रहेगा। घर मे मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने के कारण दवाओं पर धन खर्च करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:

आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा और राजकीय मदद भी मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। खर्च करने के लिए आपको सोचना नही पड़ेगा, फिर भी व्यर्थ खर्च ना हो इसका भी ध्यान रखें। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें, आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। सेहत उत्तम रहेगी लेकिन विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेन-देन न करें। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:

आज भी परिस्थिति आपके पक्ष में रहेंगी लेकिन आज आपका स्वभाव पल-पल में बदलेगा कही सुनी बातों पर आंख बंद करके विश्वास ना करें अन्यथा शांत दिनचर्या खराब हो सकती है। हाथ खुला रहेगा, धन आने के साथ ही जाने के रास्ते बना लेगा। दौड़ धूप अधिक रहने से शारीरिक शिथिलता बनेगी। दोपहर बाद किसी अभीष्ट सिद्धि के योग बन रहे हैं आलस्य ना करें अन्यथा लाभ से वंचित रह सकते हैं। प्रियजनों के साथ आनंद के क्षण बिताने का समय मिलेगा। घर मे स्थिति सामान्य रहेगी। आज आर्थिक मामलों के प्रति बेपरवाह भी रहेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

आज के दिन आपको परिजनों का प्रत्येक कार्य मे समर्थन मिलेगा। दिन के आरंभ में शुभ समाचार मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। दैनिक कार्य अन्य दिनों से पहले पूर्ण होंगे। व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं, व्यवसाय को नया रूप देने की योजना बनाएंगे। धन से ज्यादा व्यवहार को महत्त्व देंगे इसके परिणाम स्वरूप परिजनों के साथ बाहर के लोगों का भी स्नेह मिलेगा। नौकरी वालों की काम के सिलसिले से यात्रा हो सकती है। अधिकारी वर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। सायंकाल में संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:

किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। कार्यक्षेत्र पर आज बहस से बचें। आर्थिक उलझने दिन के दोपहर तक परेशान करेंगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। घर के सदस्यों की फरमाइश पूरी होने पर प्रसन्न रहेंगे लेकिन मनोरंजन के अवसर मुश्किल से ही मिलेंगे। किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रूका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा, इससे आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि कराएगा लेकिन किसी के बहकावे में आकर आप स्वयं ही अपने लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं तो सावधान रहें। स्वार्थी लोग आपके संपर्क में अधिक रहेंगे इनसे किसी भी आवश्यकता पूर्ति की उम्मीद ना रखें। आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे आरंभ में लाभ-हानि को लेकर भ्रम पैदा होगा लेकिन शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट होने लगेगी। लाभ कमाने के लिए आपको जोखिम लेना ही पड़ेगा, इसका परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा। सामाजिक कार्यो में सम्मिलित होना पड़ेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:

आज आपकी दिनचार्य अनर्गल प्रवृतियों में खराब हो सकती है। सेहत सुबह से ही नरम रहेगी, कुछ करने का मन नही करेगा स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से आसपास का वातावरण आपके कारण अशांत रहेगा। परिजनों की असंतोषी प्रवृति के कारण भी घरेलू वातावरण लगभग खराब ही रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी अथवा अन्य लोगों के आश्रित रहना पड़ सकता है, फिर भी जरूरत के अनुसार लाभ अवश्य हो जाएगा। किसी भी महत्त्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले एक बार लाभ हानि की समीक्षा अवश्य करें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

आज संतान से जुड़ी समस्याओं केा हल करने में दिन व्यतीत होगा। छात्रों की किसी कम्पटिशन में जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा लेकिन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। वाहन व भूमि खरीदने का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। आडंबर के ऊपर खर्च हो सकता है। यात्रा एवं धन संबंधित व्यवहार अतिआवश्यक होने पर ही करें। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here